संवाददाता पंकज कुमार
अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र निकट नगर पंचायत जहांगीरगंज में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जहांगीरगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ अनवर के नेतृत्व में व्यापार मंडल पदाधिकारी एवं युवा व्यापार मंडल के लोग थानाध्यक्ष जहांगीरगंज प्रदीप सिंह से मिलकर रघुवीर ज्वेलर्स के यहां हुई लाखों की चोरी के संदर्भ में विस्तृत बातचीत की गयी एवं अभिलंब चोरी का पर्दाफाश करने का किया गया अनुरोध थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने जल्द से जल्द बाजार में हुई ।चोरी का पर्दाफाश करने का दिया आश्वासन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जहांगीरगंज की एक बैठक व्यापार मंडल के महामंत्री भगवती जायसवाल के निवास पर की गई ।
जिसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉअनवर महामंत्री भगवती जायसवाल कोषाध्यक्ष संजय अग्रहरी युवा व्यापार मंडल के जहांगीरगंज अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता व महामंत्री श्याम सुंदर सोनकर व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष युवा व्यापार मंडल के संरक्षक सानू दुबे उपाध्यक्ष सुनील दत्त मौर्य उपाध्यक्ष अमित सोनी उपाध्यक्ष जयशंकर सोनी आदि लोग मौजूद रहे ।सभी लोगों ने रघुवीर ज्वेलर्स के प्रोपराइटर जयशंकर सोनी के यहां हुई चोरी पर आक्रोश एवं नाराजगी व्यक्त किया सभी लोगों ने एक स्वर से कहा कि इस चोरी का हर हाल में पर्दाफाश होना जरूरी है ।क्योंकि बाजार में काफी दिनों से चोरियां रुकी थी अब देखा जा रहा है कि क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ी है अभी हाल में घोसियाना हेमराजपुर में रिटायर सैनिक के यहां लाखों की चोरी हुई ।
आदमपुर में चोरी की बड़ी वारदात हुई जिसमें लाखों के आभूषण एवं अन्य सामान चोरों ने गायब कर दिया वही मोहम्मदपुर बाजार में हरगोविंद पांडे के आवास कई कंप्यूटर एवं अन्य सामानों की चोरी हुई जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका जिससे लोगों में भय व्याप्त है।