संवाददाता सुशील चंद्र : भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई शहीद भगत सिंह जी की जयंती।आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष रामबरन कुशवाह के नेतृत्व में बिजौली के गंगा पब्लिक स्कूल में शहीद भगत सिंह जी की
112 वीं जयंती को धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की शरुआत मंडल अध्यक्ष द्वारा भगत सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई इसके बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा कविताएं ,गीत, चुटकले आदि प्रस्तुत
किये गए।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री युवा मोर्चा मानवेन्द्र सिंह राठौर,बिनोद सिंह,मयंक,छोटू,आदित्य कुशवाह आदि उपस्थित रहे।