Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

थाना बसई अरेला क्षेत्र के मानिक पुरा हॉल्ट आगरा से इटावा जा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से यात्री के पैर कटे, हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स 10 December 2019
IMG_20191210_085458
Share News
       

संवाददाता रनवीर सिंह :  आगरा से इटावा जा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से यात्री के पैर कटे, गंभीर । थाना बसई अरेला क्षेत्र के मानिक पुरा हॉल्ट का मामला ।

IMG 20191210 085446

पिनाहट आगरा से ट्रेन में बैठकर बसई अरेला आ रहे शमशाबाद के यात्री के पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कट गए । ट्रेन आगरा से इटावा जा रही थी ।  जिससे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल  यात्री के रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस भी  मौके पर पहुंच गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल यात्री को उपचार के लिए एंबुलेंस से आगरा भिजवाया है ।वहीं  यात्री की स्थिति गंभीर बताई जा रही है ।
IMG 20191210 085458

घटना 09 दिसंबर 2019 शाम 7 बजे के करीब की है । जानकारी के अनुसार थाना शमशाबाद के मोहल्ला अली नगर निवासी 40 वर्षीय चंदन सिंह पुत्र पूरन सिंह आगरा वाया इटावा रेलवे पैसेंजर ट्रेन में बैठकर मानिकपुरा आ रहा था । थाना बसई अरेला क्षेत्र के मानिकपुरा हॉल्ट पर ट्रेन रुकने के बाद चंदन सिंह ट्रेन से नीचे उतर गए और चन्दन सिंह का बैग ट्रेन में छूट गया । चंदन सिंह बैग को लेने के लिए पुनः ट्रेन के अंदर चढ़ गए , तभी ट्रेन चल दी और  रफ्तार बनाना शुरू कर दिया । घबराहट में  ट्रेन से उतरते समय चंदन सिंह का पैर फिसल गया । और रेलवे ट्रैक पर जा गिरे । और ट्रेन की चपेट में आने से चन्दन सिंह  के दोनों पैर कट गए । और लहूलुहान अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़े रहे ।  ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी।  सूचना मिलते ही थाना बसई अरेला से एस आई चेतन भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पड़े युवक को एंबुलेंस की सहायता से आगरा एसएन के लिए भिजवाया । और घायल यात्री की जेब से मिले मोबाइल से परिजनों से संपर्क किया । और घटना की  सूचना दी  । सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए ।वहीं घायल यात्री की स्थिति बहुत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने बताया कि घायल की जेब से आगरा से मानिकपुरा तक का टिकट भी मिला है । यात्री अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था ।

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नियमो की धज्जियां उड़ाते अनुसूचित जाति और पिछड़े समाज के बहुसंख्यक प्रतियोगी छात्रों को दिखाया बाहर का रास्ता
Next: प्रतापगढ़ पोलवाट के राष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप ने भारत में लहराया परचम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.