Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Breaking News

आगरा: सात दिवसीय भागवत कथा के पांचवे दिन कथा, झांकी व संगीत की दिखी झलक, विडियो देखे

जनवाद टाइम्स इटावा 16 May 2019

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
1

आगरा: आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा स्थित जय दुर्गा माता मंदिर में सात दिवसीय भागवत कथा के पांचवे दिन शाम को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को श्रवण कराया गया। प्रातः काल यजमान राधे श्री जितेंद्र जी, महाराज श्री गौतम दुबे के द्वारा नवग्रह पूजन व श्री राधे कृष्ण भगवान का पंचामृत से स्नान यज्ञ कराने के बाद कथा का शुभारंभ मंगलाचरण शंख ध्वनि के साथ हुआ।

2

श्री धाम वृंदावन से आयी हुई परम विदुषी सेवामूर्ति गुरुमां के श्री मुख से आज पांचवे दिन पर श्रीमद् भागवत कथा के महारास के रहस्यों को कथा पंडाल में आए हुए भक्तों व आसपास के सभी सेक्टर वालों को भरपूर आनंद के साथ सुनाया गया। भगवान श्री कृष्ण जी ब्रह्मा जी पर रुष्ट हुए और उन्हें पथभ्रष्ट कर दिया। उन्हें ब्रह्मा जी के पद से विरक्त कर दिया था क्योंकि उन्होंने ग्वाल वालों को भक्तों को भगवान से अलग कर दिया था।उनके गाय व बछड़े व सखा बंधुओं को चुरा कर ले गए। 3

भगवान श्री इंद्रदेव पर अति प्रसन्न हुए। भले ही उन्होंने मूसलाधार बारिश की परंतु सभी ब्रजमंडल के निवासियों को सभी गोप शाखाओं को सात दिनों तक एक साथ रहने का अवसर प्रदान किया। भगवान बड़े भक्त वत्सल हैं बहुत प्रेमी है । सब पर कृपा करते हैं। प्रेम की बरसात करते हैं। भगवान बड़े दयालु हैं। व्यास सेवामूर्ति गुरुमा जी ने राधे माखन वह मटकी फोड़ की कथा, महाराष्ट्र का वर्णन, भोले भंडारी भगवान शिव का महारास में प्रवेश, कंस का वध की कथा, झांकी व संगीत के माध्यम से प्रस्तुत की। आज की भागवत कथा में भजन …
“नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, एक दिना भोले भंडारी बनके ब्रिज की नारी वृंदावन आ गए, जल्दी जल्दी वृंदावन आते रहना:आदि भजनों से भक्तों का मन मोह लिया। कथा में मुख्य रूप से श्रीमती संतोष, श्री अरविंद शर्मा, अजीत उपाध्याय, महाराज गौतम दुबे, आत्मा शंकर द्विवेदी, अशोक कुमार, शिवराम चाहर,कमल भोजवानी,आदि सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: ICC World Cup 2019: इस दिन खेले जाएंगे वर्ल्ड कप 2019 के मैच, जानिए क्या है शेड्यूल
Next: साध्वी प्रज्ञा का यू टर्न, गोडसे को देशभक्त बताने वाले विवादित बयान पर माफी मांगी

 

राशिफल

You may have missed

इटावा में शिक्षक संघ की बैठक में वेतन और पदोन्नति मुद्दों पर चर्चा
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

इटावा में शिक्षकों की चेतावनी: वेतन और पदोन्नति न मिलने पर 7 अप्रैल से धरना

जनवाद टाइम्स इटावा 19 March 2026
इटावा में बिजली बिल के विरोध में दफ्तर के बाहर रखी अर्थी
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

श्मशान की बजाय बिजली दफ्तर पहुंची अर्थी, 1.60 लाख के बिल ने ली जान

जनवाद टाइम्स इटावा 19 March 2026
राजापाकर में गैस की किल्लत खत्म, नियमित आपूर्ति शुरू
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: प्रखंड क्षेत्र में गैस की किल्लत धीरे-धीरे खत्म संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

जनवाद टाइम्स 18 March 2026
Etawah Job Fair 2026 crowd interview companies numaish pandal
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

इटावा में वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन, हजारों युवाओं को मिले रोजगार के अवसर

जनवाद टाइम्स इटावा 18 March 2026

Latest News

  • इटावा में शिक्षकों की चेतावनी: वेतन और पदोन्नति न मिलने पर 7 अप्रैल से धरना
  • श्मशान की बजाय बिजली दफ्तर पहुंची अर्थी, 1.60 लाख के बिल ने ली जान
  • Bihar News: प्रखंड क्षेत्र में गैस की किल्लत धीरे-धीरे खत्म संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
  • इटावा में वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन, हजारों युवाओं को मिले रोजगार के अवसर
  • Agra News :आगरा: बुद्धा पार्क के सौंदर्यकरण में सुधार के निर्देश, प्रशासन ने लिया संज्ञान
  • एलपीजी आपूर्ति पर जिला प्रशासन सख्त, समय पर वितरण के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d