Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

साहित्य साधिका समिति के हरियाली तीज महोत्सव में झूमीं महिला साहित्यकार

जनवाद टाइम्स 1 August 2022
Women litterateurs in the Hariyali Teej festival of Sahitya Sadhika Samiti
Share News
       

संवाददाता मुस्कान सिंह आजाद की रिपोर्ट

आगरा। नन्हीं नन्हीं बुंदिया बरसाए गयौ बदरा। धरती कौ मन हर्षाय गयौ बदरा..। काव्य की इस रसधार के मध्य बूँदों के बिखरे मोती चुनने के लिए साहित्य साधिका समिति की जुलाई माह की बैठक तीजोत्सव के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार और साहित्य साधिका समिति की संस्थापक श्रीमती रमा वर्मा ‘श्याम‘ के न्यू लॉयर्स कॉलोनी स्थित आवास पर बड़ी धूमधाम से मनाई गई।

Women litterateurs in the Hariyali Teej festival of Sahitya Sadhika Samiti

समारोह की अध्यक्ष श्रीमती शांति नागर, मुख्य अतिथि हापुड़ से पधारी श्रीमती कमलेश फर्रुखाबादी, विशिष्ट अतिथि डाॅ. कुसुमचतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि मधु भारद्वाज, श्रीमती निशि राज, डाॅ. सुषमासिंह, रमा वर्मा ‘श्याम’ और संचालक यशोधरा यादव ने माँ शारदे की तस्वीर पर पुष्प समर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

निशि राज ने सरस्वती वंदना को स्वर दिए । डाॅ. सुषमासिह ने गौरा वंदना एवं शिव वंदना कर भारतीय संस्कृति को सुरक्षित रखने की सीख भावी पीढ़ी को दी। रमा वर्मा श्याम ने सबका स्वागत किया।

प्रेमलता मिश्रा ने राजस्थानी भाषा में तीज को केन्द्र विन्दु में रख कर गीत गाया। श्रीमती विजिया तिवारी ने हरियाली तीज पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात अतिथियों ने अपने अपने शब्द नाद से कार्यक्रम में चार चाँद लगा कर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।

द्वितीय सत्र में ढोलक की थाप पर कजरी, मल्हार, गीत, लोकगीत, चूड़ा आदि का रंगा रंग कार्यक्रम हुआ जिसने समाँ बाँध दिया।

डाॅ. रेखा कक्कड़, शैलजा अग्रवाल, ललिता करमचंदानी, राजकुमारी चौहान, गीता यादवेंदु, सविता मिश्रा, ज्योत्स्ना सिंह, वीना सिंह, भावना मेहरा, रेनु, डाॅ. भावना, अलका अग्रवाल, विकी कथूरिया, पूनम वार्ष्णेय, मीरा परिहार, डाॅ. रमा रश्मि, पूजा कालरा , रीता शर्मा, चारू मित्रा, सावित्री राठौर, मीना गुप्ता और अनीता सिंह भी हरियाली तीज उत्सव में प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

Post navigation

Previous: सेवा भारती छावनी द्वारा 170 बेटियों को दिया मेहंदी का 11 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण
Next: हर हर महादेव के जयकारे के साथ कैलाश मेले का हुआ शुभारंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.