Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

जीविका दीदियों को मिला घर बैठे रोजगार, पश्चिम चंपारण में 5 हजार बच्चों को मिलेंगे नए कपड़े

जनवाद टाइम्स 28 February 2026
जीविका दीदियों को मिला घर बैठे रोजगार, पश्चिम चंपारण में 5 हजार बच्चों को मिलेंगे नए कपड़े
Share News
       

Bihar News । बेतिया । पश्चिमी चंपारण

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए तैयार सिले-सिलाए वस्त्र वितरण कार्यक्रम का प्रथम चरण 1 मार्च से वाल्मीकिनगर में शुरू किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर जीविका दीदियों में उत्साह और गर्व का माहौल देखा जा रहा है।

जीविका दीदियों को मिला घर बैठे रोजगार, पश्चिम चंपारण में 5 हजार बच्चों को मिलेंगे नए कपड़े

बताया गया कि महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों ने घर पर रहकर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग सरकार के समक्ष रखी थी, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वीकार किया। इसी पहल के तहत जीविका समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आंगनबाड़ी बच्चों के लिए वस्त्र सिलाई का कार्य सौंपा गया है।

राज्यभर में संचालित 1,14,718 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए जीविका दीदियाँ स्कर्ट, शर्ट एवं पैंट तैयार कर रही हैं। वाल्मीकिनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांकेतिक रूप से बच्चों के बीच वस्त्र वितरण किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में जीविका दीदियों की सहभागिता रहेगी।

पश्चिम चंपारण जिले में इस अवसर पर लगभग 5,000 बच्चों को वस्त्र वितरित किए जाएंगे, जबकि पूरे बिहार राज्य में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से करीब 2 लाख बच्चों को वस्त्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

जीविका के प्रबंधक (गैर-कृषि) सोहेल राज ने बताया कि यह पहल पश्चिम चंपारण की जीविका दीदियों के लिए गौरव का क्षण है। जिले के सभी प्रखंडों की करीब 2,000 जीविका दीदियाँ वस्त्र निर्माण कार्य में लगी हुई हैं, जबकि पूरे राज्य में लगभग 60,000 जीविका दीदियाँ इस योजना के माध्यम से घर बैठे स्थायी रोजगार से जुड़ चुकी हैं।

Post navigation

Previous: राजापाकर प्रखंड कार्यालय पर भाकपा का धरना प्रदर्शन, किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
Next: गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे एलाइनमेंट बदलने की मांग को लेकर बेतिया में किसानों का विशाल धरना प्रदर्शन

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.