राजापाकर प्रखंड कार्यालय पर भाकपा का धरना प्रदर्शन, किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

राजापाकर प्रखंड कार्यालय पर भाकपा का धरना प्रदर्शन, किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
Share News

Bihar News । राजापाकर । वैशाली

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) राजापाकर अंचल इकाई के बैनर तले किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) राजापाकर को सौंपा।

राजापाकर प्रखंड कार्यालय पर भाकपा का धरना प्रदर्शन, किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि जिन समस्याओं का समाधान प्रखंड स्तर से संभव है, उसे तत्काल किया जाए तथा अन्य मांगों को राज्य सरकार तक अग्रसारित किया जाए।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में एसीपी दर पर धान की खरीद पैक्स के माध्यम से सुनिश्चित करना, भूमिहीन परिवारों को वास भूमि उपलब्ध कराना, जमीन सर्वे के नाम पर हो रही कथित लूट-खसोट पर रोक लगाने तथा सड़क से वंचित टोलों को शीघ्र पहुंच पथ से जोड़ने की मांग शामिल रही।

इसके अलावा मनरेगा योजना का नाम परिवर्तन रोकने, वर्ष में 200 दिन रोजगार और ₹500 मजदूरी सुनिश्चित करने, एलपीसी के आधार पर किसान रजिस्ट्रेशन करने तथा जमा किए गए कागजातों के निष्पादन हेतु विशेष अभियान चलाने की मांग उठाई गई। राजापाकर प्रखंड में सरकारी बस सेवा शुरू करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।

धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए किसानों के हित में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

धरना-प्रदर्शन में कामरेड जितेंद्र प्रसाद सिंह, अंचल सचिव बिंदेश्वर राय, जगन्नाथ सिंह, सुमन कुमार यादव, देवेंद्र राय, सिताब लाल राय, विपिन कुमार सिंह, सुरेश राय, राधे प्रसाद सिंह, महताब राय, उमेश राय, गणेश राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।

Trending News