संवाददाता प्रताप सिंह आजाद
आगरा में सनातन हिंदू समाज समिति आगरा छावनी महानगर तेज नगर (तुलसी चबूतरा बस्ती) द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों की भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में हिंदू संस्कृति के संरक्षण और समाज की एकजुटता पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर श्री स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को संतों, शास्त्रों और संस्कारों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन करें और सामाजिक मूल्यों को मजबूत बनाएं।

उन्होंने कहा कि भारत जब पुनः विश्व गुरु बनेगा, तब विश्व में करुणा, प्रेम और सद्भाव का प्रसार होगा और हिंसा तथा नफरत का अंत संभव होगा। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए समाज को संगठित रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राजेश (प्रांत संगठन मंत्री, विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत), राष्ट्रीय कवि अटल नारायण और अंतरराष्ट्रीय कवयित्री डॉ. रुचि चतुर्वेदी भी उपस्थित रहीं। सम्मेलन की अध्यक्षता देवेंद्र राठौर ने की।
कुछ वक्ताओं ने समाज में एकता और पहचान को मजबूत करने पर जोर दिया, वहीं बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों और नृत्य कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में ललित प्रजापति, रामेश्वर बघेल, कुलदीप सविता, चिराग अग्रवाल, रवि माहौर, पवन राठौर, अरविंद दक्ष, मयंक राठौर और अमित राठौर सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।