चम्बल नदी में दो दिन पहले डूबे युवक का शव न खोज पाने पर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी आवास के बाहर किया प्रदर्शन और नारेबाजी

Bah Agra News
Share News

चम्बल नदी में दो दिन पहले डूबे युवक का शव न खोज पाने पर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी आवास के बाहर किया प्रदर्शन और नारेबाजी

संवाददाता सुशील चंद्र । आज क़स्बा बाह में बरुआ पुरा के ग्रामीणों द्वारा 15 जुलाई को चम्बल नदी के किनारे जानवर चराने गए युवक के नदी में पैर फिसलकर डूब जाने पर लगभग दो दिन बाद भी शव न खोज पाने पर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी।बता दें कि दो दिन पहले बरुआ पुरा निवासी सुरेंद्र सिंह भदौरिया का 27 वर्षीय पुत्र गणेश सिंह भदौरिया गावँ से सटे हुए बीहड़ में अपने पशुओं को चराने गया था,प्यास लगने पर गणेश पास ही चम्बल नदी पर पानी पीने चला गया लेकिन पैर फिसलने के कारण वह नदी में डूब गया था जिसका आज लगभग दो दिन बाद भी प्रशासन शव नही खोज पाया है।

Bah Agra News

प्रशासन के रवैये से असंतुष्ट ग्रामीणों ने आज बाह उपजिलाधिकारी के आवास पर पहुँचकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नदी में डूबे परिजनों ने बताया कि उनके द्वारा वन विभाग के आला अधिकारियों, पुलिस अधीक्षक,

Bah Agra News

विधायक,जिलाधिकारी सहित अन्य सक्षम अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई जा चुकी है ।लेकिन किसी भी अधिकारी द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

Trending News