Vaishali : किसान संगठनों ने विभिन्न मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

राजेन्द्र कुमार सिह हाजीपुर वैशाली। राजापाकर-भाकपा माले और अखिल भारतीय खेत व ग्रामीणों मजदूर सभा के दर्जनों कार्यकर्ता ओ ने थाना क्षेत्र के रंदाहा मे अखिल भारतय किसान महासभा के राज्य अध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद यादव के नेतृत्व मे विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कारियो ने बिहार सरकार से बिहार राज्य फसल सहायता योजना व कृषि इनपुट सब्सिडी देने,स्वयं सहायता समूह एवं किसानों के केसीसी का कर्ज माफ करने,तमाम मजदूरों किसानों को 10000 हजार रूपये महीना लाँकडाउन भत्ता देने,और 500 रूपये प्रतिदिन मजदूरी देने,सभी पंचायतों मे स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना पर नि:शुल्क इलाज का प्रबंध करने,न्ई शिक्षा नीति वापस लेने की मांग की गई।
इस विरोध प्रदर्शन को किसान नेता हरिनारायण सिह एवं अभाकिम के राज्य अध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद यादव ने संबोधित करते हूऐ कहाँ की कारपोरेट घरानों का कर्ज माफ करने वाली मोदी सरकार समूह की महिलाओं व किसानों के कर्ज माफ करने से भाग रही है।यहां तक कि1प्रतिशत फसल बर्बाद होने पर भी दिया जाने वाला फसल सहायता योजना की राशि भी नही दे पा रही है।जबकि किसानों का50 प्रतिशत गेहूँ वर्ष2019/20मे आंधी तूफान एवं ओलावृष्टि से बर्बाद हूआ है।मौके पर रामनाथ सिह,किरण देवी,मीरा देवी, जयजय राम राय मंसूरी,प्रेम माझी, बहादुर माझी, गुलाब चंद्र सिह,भूनेश्वर राम सहित किसान नेता उपस्थित हूऐ।