Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी

बेतिया के कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर में आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ, जहां डीएम ने मृदा स्वास्थ्य को समृद्ध खेती का आधार बताया।
जनवाद टाइम्स 8 April 2026
बेतिया कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026
Share News
       

संवाददाता – मोहन सिंह
बेतिया, पश्चिमी चंपारण (बिहार)
08 अप्रैल 2026

पश्चिमी चंपारण । पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर परिसर में आयोजित 15 दिवसीय ‘समेकित पोषक तत्व प्रबंधन’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्रमाण पत्र वितरण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

बेतिया कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि मिट्टी की सेहत को बनाए रखना और उर्वरकों का संतुलित उपयोग करना आज के समय में समृद्ध खेती के लिए अत्यंत आवश्यक है।

बेतिया कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026

जिलाधिकारी ने कहा कि बीज और उर्वरक आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत आते हैं, इसलिए किसानों को उचित मूल्य पर समय से उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कृषि विज्ञान केंद्र की मशरूम प्रयोगशाला और समेकित कृषि प्रणाली इकाई का निरीक्षण किया तथा वहां चल रही गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा किसानों को दी जा रही तकनीकी जानकारी और मशरूम बीज उत्पादन के प्रयास सराहनीय हैं।

उन्होंने निर्देश दिया कि कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित नई तकनीकों को प्रशिक्षण के माध्यम से जिले के अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाया जाए, ताकि किसान आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर उत्पादन और आय में वृद्धि कर सकें।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र माधोपुर के प्रभारी डॉ. नीरज कुमार ने कहा कि मृदा स्वास्थ्य को बनाए रखना भविष्य की पीढ़ियों के लिए उपजाऊ भूमि सुनिश्चित करने का आधार है।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी सुजीत कुमार, राष्ट्रीय गोकुल मिशन के प्रभारी डॉ. राजीव कुमार अस्थाना, वैज्ञानिक डॉ. चेलपुरी रमुलू, डॉ. हर्षा बी.आर., डॉ. सौरभ दुबे तथा डॉ. जगपाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News। वैशाली बरांटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई । अवैध देशी शराब बनाते 3 गिरफ्तार, 30 लीटर शराब व उपकरण जब्त
Next: वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.