Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Breaking News

Uttar Pradesh : यूपी बोर्ड : सभी स्कूलों में छठी से 9वीं और 11वीं के सभी छात्र होंगे पास, आदेश जारी

जनवाद टाइम्स 14 April 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200414_133505

 

मनोज कुमार राजौरिया : यूपी बोर्ड के सभी स्कूलों के कक्षा 6, 7, 8, 9 व 11 के सभी बच्चों को अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया जाएगा। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश का लाभ लगभग 70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा। प्रदेश में यूपी बोर्ड के लगभग 27 हजार स्कूल हैं।
आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन के कारण असाधारण परिस्थितियां पैदा हुई हैं। लिहाजा शैक्षिक सत्र को नियमित करने के लिए विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया जाए। प्रदेश में यूपी बोर्ड के 27 हजार स्कूलों में 2000 सरकारी और 4500 सहायताप्राप्त स्कूल हैं। बाकी निजी स्कूल हैं। ज्यादातर स्कूलों में यूपी बोर्ड परीक्षा के कारण गृह परीक्षाएं बाकी थीं या चल रही थीं। जहां खत्म भी हो गई थीं वहां अभी कॉपियां चेक नहीं हो पाई थीं। अभी चूंकि यूपी बोर्ड की कक्षा 10 व 12 वीं की कॉपियां भी चेक नहीं हो पाई हैं लिहाजा लॉकडाउन खुलते ही बोर्ड का रिजल्ट निकालना विभाग की पहली प्राथमिकता होगी।
★ राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं, 9वीं, 11वीं कक्षा के सभी छात्र अगली क्लास में किए गए प्रमोट, सरकारी आदेश जारी
इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) वर्तमान कोरोनोवायरस लॉकडाउन को देखते हुए कक्षा पहली से आठवीं कक्षा के सभी छात्रों को अगली क्लास में प्रोमोट करने का फैसला ले चुका है।  मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने स्कूलों से कहा है कि नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों को भी अब तक आयोजित स्कूल आधारित आकलन, प्रोजेक्ट, पीरियड टेस्ट, असेसमेंट टेस्ट के आधार पर अगली क्लास में प्रोमोट किया जाएगा।
★ CBSE : पहली से आठवीं क्लास के सभी बच्चे हो जाएंगे पास, 9 और 11वीं को इंटरनल और प्रॉजेक्ट्स मार्क्स पर प्रोमोट करने का फैसला
आईसीएसई बोर्ड ने भी सभी संबंद्ध स्कूलों से 8वीं तक के बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट करने के लिए कहा है।
यहीं नहीं दिल्ली, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु, हरियाणा, राजस्थान, समेत कई राज्यों की सरकारें लॉकडाउन की स्थिति के चलते 8वीं तक स्टूडेंट्स को बिना परीक्षा अगली क्लास में भेजने का ऐलान कर चुकी हैं।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Uttar Pradesh : लॉकडाउन 2.0 : यूपी में लोगों व कारोबारियों को राहत देने की तैयारी में योगी सरकार
Next: जिले में 31 मई तक लागू होगी धारा 144, भ्रामक प्रचार पर रोक

 

राशिफल

You may have missed

हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 हिन्दू नववर्ष समारोह में अधिवक्ता भारत माता और स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि देते हुए
  • Breaking News
  • Bihar
  • Hajipur

Bihar News: हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
20260319_185456
  • Education
  • Bihar
  • Vaishali

कालिदास का ‘अभिज्ञानशाकुंतलम्’ – अमर प्रेम कहानी और वैवाहिक जीवन का आदर्श

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में मृत पाई गई बाघिन के पास जांच करते वनकर्मी
  • National
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघिन का शव मिलने से हड़कंप

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
बेतिया में भोजपुरी लोक चित्रकला कार्यशाला में भाग लेते युवा कलाकार
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: भोजपुरी लोक चित्रकला को मिलेगा नया मंच, बेतिया में 3 दिवसीय कार्यशाला

जनवाद टाइम्स 19 March 2026

Latest News

  • Bihar News: हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया
  • कालिदास का ‘अभिज्ञानशाकुंतलम्’ – अमर प्रेम कहानी और वैवाहिक जीवन का आदर्श
  • Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघिन का शव मिलने से हड़कंप
  • Bihar News: भोजपुरी लोक चित्रकला को मिलेगा नया मंच, बेतिया में 3 दिवसीय कार्यशाला
  • Bihar News: पेंशन जारी रखने के लिए 31 मार्च तक कराएं जीवन प्रमाणन
  • इटावा में चैत्र नव वर्ष का जश्न, व्यापार मंडल ने मिठाई बांटकर दी बधाई
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d