Uttar Pradesh : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आगरा जनपद में प्रधान पति के हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर सजा दिलवाने की की मांग

संवाददाता सुशील चंद्र : आगरा के गावँ खेड़ा भगौर में 28 अप्रैल को प्रधान पति की दबंगों द्वारा हत्या कर दी गयी थी।हत्या के दोषियों को सजा दिलवाने के संबंध में आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर हत्या के दोषियों को गिरफ्तार कर सजा दिलवाने की मांग की है।विदित है कि देश में कोविड-19 के कारण 22 मार्च से सम्पूर्ण लॉक डाउन चल रहा है।लॉक डाउन में सभी से घरों में रहने की अपील प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बार-बार कर रहे हैं जिससे कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके। फिर भी लॉक डाउन के उल्लंघन की घटनाएं सामने आ रही हैं ऐसा ही एक मामला आगरा के मलपुरा क्षेत्र में पिछले दिनों सामने आया था जिसमें फुटबॉल खेलने के विवाद में ग्राम खेड़ा भगौर में प्रधान पुष्पा देवी के पति संजय शर्मा की हत्या कर दी गयी थी। हत्या के संबंध में आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रधान पति के हत्यारोपियों को निष्पक्ष जाँच कर जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सजा दिलाने की मांग की है।घटना 28 अप्रैल की है जिसमें सतीश शर्मा के भतीजे आकाश ने लॉक डाउन की बात कहकर फुटबॉल खेल रहे युवकों का विरोध किया था ।विवाद बढ़ने पर मामला पुलिस थाने पहुंच गया था जिसमें दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।बाद में प्रधान पति की हत्या कर दी गयी जिसका आरोप पीड़ित परिजनों ने विपक्षी लोगों पर लगाया है।

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती मनोज दीक्षित ने मुख्यमंत्री से की है।




