Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Breaking News

Uttar Pradesh News : लाक डाउन का ना खुलना 15 अप्रैल को लगभग तय

जनवाद टाइम्स 7 April 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200408_003826

 

सुनील पांडे : वरिष्ठ पत्रकार

केंद्र सरकार द्वारा 15 अप्रैल को खोले जाने वाले लाक डाउन पर कई राज्यों ने अपना विचार हुए कहा है कि अभी हालात ऐसे नहीं है की लाक डाउन को खोला जाए। उन्होंने केन्द्र सरकार से निवेदन किया है वर्तमान परिवेश में महामारी की इस विषम परिस्थिति में लॉक डाउन को अभी और बढ़ाया जाए। भारत के जिन राज्यों ने लाक डाउन ना खोलने की मांग की है उनमें मध्य प्रदेश, तेलंगाना , उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान प्रमुख हैं। इन राज्यों का कहना है अभी हमारे यहां हालात स्थिर नहीं है, करोना के मरीज दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं, ऐसी परिस्थिति में लाक डाउन खोलना उचित नहीं होगा। राज्यों द्वारा इन मांगों को देखते हुए केंद्र सरकार गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है की लाक डाउन को 15अप्रैल के बाद खोला जाए अथवा नहीं । दुनिया के कई देश कोरोना संक्रमण के विषम दौर से गुजर रहें हैं ,जिनमें इटली अमेरिका ,स्पेन जैसे देशों में हालात अभी भी नाजुक बनी हुई है। चीन में दोबारा कोरोना संक्रमण के वापस लौटने के संकेत मिल रहें हैं । इसे देखते हुए लाक डाउन को तब तक बढ़ाया जाए जब तक इस महामारी पर काबू न पाया जा सके । उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है कि यदि हमारे यहां एक भी मरीज कोरोना संक्रमण से संक्रमित पाया गया तो हम लाक डाउन ना खोलने पर विचार कर रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार का कहना है की अर्थव्यवस्था को बाद में भी सुधारा जा सकता है, लेकिन यदि करोना संक्रमण पर 

अभी न चेते तो हमें बाद में पछताना होगा। इसके अलावा कई राज्य यह भी कह रहे हैं की लाक डाउन खोलने का निर्णय केन्द्र सरकार को राज्यों की स्थिति पर छोड़ देना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो राज्य अपने स्थिति एवं परिस्थिति के आधार पर लाक डाउन खोलने पर विचार करेंगे। दिल्ली सरकार ने भी लॉक खोलने पर केन्द्र सरकार को पुनर्विचार करने पर जोर दिया है। भारत में अभी भी कोरोना संक्रमण से हालात नाजुक बने हुए हैं, ऐसी स्थिति को देखते हुए लाक डाउन को बढ़ाना ही भारत के पक्ष में होगा, इसमें कोई दो राय नहीं। करोना संक्रमण से संक्रमित विश्व़ के जिन देशों ने इसे हल्के में लिया आज वहां हालात नाजुक बने हुए हैं ,दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण से मृत्यु दर के आँकडे़ बढ़ते जा रहे है। अभी भी समय है भारत वैश्विक स्थिति को देखते हुए जब तक उचित हो लाक डाउन को बढ़ा सकती है।यह सत्य है देश के हालात वर्तमान समय में लाक डाउन को झेलने में समर्थ नहीं है क्योंकि भारत की अधिकांश जनसंख्या गरीबी रेखा के निम्न स्तर पर जीवन यापन कर रही है, लेकिन उनके खानपान को ध्यान रखते हुए सरकार को कुछ इस तरह से कार्य करना चाहिए जिससे कोरोना संक्रमण पर जीत हासिल की जा सके। वर्तमान समय में अर्थव्यवस्था से ज्यादा जरूरी आम लोगों का जीवन है उसके लिए भारत सरकार को कठोर एवं अलोकप्रिय कदम उठाने की आवश्यकता है ।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News : पिनाहट में मृत अवस्था में नदी में तैरता हुआ मिला घड़ियाल का शव,वन विभाग में मचा हड़कंप
Next: Etawah News : बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें, हो सकती है सजा

 

राशिफल

You may have missed

हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 हिन्दू नववर्ष समारोह में अधिवक्ता भारत माता और स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि देते हुए
  • Breaking News
  • Bihar
  • Hajipur

Bihar News: हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
20260319_185456
  • Education
  • Bihar
  • Vaishali

कालिदास का ‘अभिज्ञानशाकुंतलम्’ – अमर प्रेम कहानी और वैवाहिक जीवन का आदर्श

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में मृत पाई गई बाघिन के पास जांच करते वनकर्मी
  • National
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघिन का शव मिलने से हड़कंप

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
बेतिया में भोजपुरी लोक चित्रकला कार्यशाला में भाग लेते युवा कलाकार
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: भोजपुरी लोक चित्रकला को मिलेगा नया मंच, बेतिया में 3 दिवसीय कार्यशाला

जनवाद टाइम्स 19 March 2026

Latest News

  • Bihar News: हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया
  • कालिदास का ‘अभिज्ञानशाकुंतलम्’ – अमर प्रेम कहानी और वैवाहिक जीवन का आदर्श
  • Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघिन का शव मिलने से हड़कंप
  • Bihar News: भोजपुरी लोक चित्रकला को मिलेगा नया मंच, बेतिया में 3 दिवसीय कार्यशाला
  • Bihar News: पेंशन जारी रखने के लिए 31 मार्च तक कराएं जीवन प्रमाणन
  • इटावा में चैत्र नव वर्ष का जश्न, व्यापार मंडल ने मिठाई बांटकर दी बधाई
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d