Etawah News: कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे भाजपा और कांग्रेस नेताओं में हुआ पथराव

800x450_1915254-befunky-collage-3
Share News

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा : राहुल गांधी की टिप्पणी से नाराज़ भाजपा के विरोध प्रदर्शन जुलूस पर कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं भाजपा विधायक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पथराव, बवाल के बाद जमकर चले दोनों पार्टियों के बीच पत्थर, भाजपा सदर विधायक हुई चोटिल।

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मां पर बिहार में अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने सोमवार को पहुंचे भाजपाइयों पर कांग्रेसियों ने अपने कार्यालय से पथराव कर दिया। जिसके बाद भगदड़ मच गई। खबर मिलते ही शासन के आला अधिकारी ए.डी.एम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एस.पी.सिटी अभयनाथ त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।

बवाल के दौरान सदर विधायक सरिता भदौरिया के कंधे में और भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता की टांग में पत्थर लगा। एक दर्जन भाजपाइयों के भी पत्थर लगे। पथराव से गुस्साए भाजपाई नगर पालिका चौराहे पर धरने पर बैठ गए और कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि वे लोग शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने आए थे। तभी कांग्रेसियों ने नगर पालिका की छत पर स्थित अपने कार्यालय से हमला कर दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेसियों ने अराजकता का प्रदर्शन किया। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपर जिला अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जाएगी।

हंगामे के बीच अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव और एएसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और आठ कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गए। जिनमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष मो राशिद खां, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पीसीसी सदस्य प्रशांत तिवारी, काेमल सिंह कुशवाहा समेत तीन अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

Trending News