संवाददाता लालचंद । जनपद अम्बेडकरनगर के सी एम एस डॉ एस.पी.गौतम जी के 05 जून 2020 से कोरोना वायरस के संक्रमण का पता चलने के बाद तत्काल पी.जी.आई. लखनऊ इलाज करवाने के लिए भर्ती करवाया गया था।जहां पर कोरोना वायरस से संघर्ष करते हुए आज मौत हो गई ,जो अत्यंत दुःखद व आश्चर्य घटना है।

जनपद प्रशासन व आम जन मानस इस दुखद बात को सुनकर बहुत दुखित महसूस कर रहा है।जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमित सैकड़ों लोग हो गए हैं।जिसमें जिला अस्पताल के कई कर्मचारी भी संक्रमित हैं।

जनपद प्रशासन द्वारा पूरे जनपद में आम जनमानस को संवेदनशीलता व सतर्कता बरतने का बराबर दिशा निर्देश और कड़ाई से पालन करने के लिए कहा जा रहा है आम जनमानस से अपील है कि शासन-प्रशासन के दिशानिर्देशों को शत प्रतिशत पालन करें व अपनी सुरक्षा अपने पास पड़ोस की सुरक्षा के लिए आसपास के लोगों से भी सतर्कता कराने का प्रयास करें। अन्यथा आगे सामान्य जनमानस के लिए और भी भयावह व दुखद स्थिति आ सकती है।