Uttar Peadesh : कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि

संवाददाता सुशील चंद्र :आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष श्रीमती मनोज दीक्षित के नेतृत्व में बाह में कांग्रेस कार्यालय पर आधुनिक भारत के निर्माता,स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि मनाई।
मनोज दीक्षित द्वारा नेहरू जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा नेहरू जी को नमन किया गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
पुण्यतिथि मनाने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में बाह तहसील कार्यालय में उपजिलाधिकारी बाह को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने पहुंचे लेकिन उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन देने वालों में अरुण शर्मा,राजू विधौलिया, सुरेश यादव, सुनील पचौरी, हर्षित गर्ग,सन्तोष मोहनियां, रामदास गुर्जर,लटूरी शर्मा,बाबू सिंह राजावत,अबरार अंसारी,शान भाई, अजय पचौरी, बी पी सिंह गुर्जर,डीपी सिंह गुर्जर आदि रहे।