Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Breaking News

Uttar News : कोटा और प्रयागराज के बाद नोएडा -दिल्ली से भी यूपी के छात्रों को वापस लाने की तैयारी में योगी सरकार

जनवाद टाइम्स 30 April 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20200430-WA0028

 

मनोज कुमार राजौरिया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए है कि नोएडा के साथ दिल्ली से भी उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं को वापस लाने के लिए वहां की सरकार से सम्पर्क किया जाए। उन्होंने कहा कि नोएडा, गाजियाबाद तथा अलीगढ़ से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में वापस जाने वाले छात्रों की सूची तैयार करायी जाए।

IMG 20200430 WA0028

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को लोकभवन में टीम 11 के अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर बैठक की। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रदेश वापसी से पूर्व, प्रवासी श्रमिकों का अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाए।

★ यूपी का बार्डर सील रखा जाए
मुख्यमंत्री  ने कहा  कि प्रदेश के बाॅर्डर को पूरी तरह सील किया जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बरती जाए।  नेपाल राष्ट्र सहित अन्य राज्यों से बगैर अनुमति कोई प्रदेश में आने न पाये। उन्होंने कहा कि 10 लाख लोगों के लिए तत्काल क्वारंटीन सेन्टर व शेल्टर होम तथा कम्युनिटी किचन तैयार किये जाएं, जहां आने वाले प्रवासी मजदूरों को तात्कालिक रूप से रखा जा सके। क्वारंटीन सेन्टर व शेल्टर होम स्थापना के लिए बड़े काॅलेजों का उपयोग किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि होम क्वारंटीन किये गये लोगों की निगरानी के लिए निगरानी समितियां गठित की जाएं। इन समितियों में युवक मंगल दल, नेहरू युवा केन्द्र, एनएसएस, एनसीसी आदि का सहयोग लिया जाए। भोजन तैयार करने में भी महिला स्वयंसेवी समूहों को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि क्वारंटीन सेन्टर/शेल्टर होम से प्रवासी श्रमिकों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरान्त घर भेजा जाए। घर भेजते समय सभी श्रमिकों को राशन की किट उपलब्ध करायी जाए।

★ पोर्टेबल वेंटिलेटर्स मंगाए जाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिरिक्त वेंटिलेटर्स की तात्कालिक आवश्यकता होने पर पोर्टेबल वेंटिलेटर्स मंगाए जाएं। सभी जिलो में इन्फ्रा-रेड थर्मामीटर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि प्रवासी श्रमिकों की सुगमता से जांच की जा सके। एल-2 अस्पताल में प्रत्येक बेड पर आॅक्सीजन तथा एल-3 चिकित्सालय में प्रत्येक बेड पर वेंटिलेटर की व्यवस्था होनी चाहिए। कोविड-19 का उपचार करने में सक्षम निजी चिकित्सालयों को उपचार की अनुमति दी जाए।

★ शोध संस्थानों की क्षमता का उपयोग किया जाए
मुख्यमंत्री  ने कहा कि  दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ-अनुसंधान संस्थान, मथुरा तथा लखनऊ स्थित केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान , भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान  तथा बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान जैसे  शोध संस्थानों की टेस्टिंग क्षमता का उपयोग करने पर विचार किया जाए। सहारनपुर में एक लैब क्रियाशील की जानी चाहिए। प्रत्येक मण्डल मुख्यालय पर टेस्टिंग लैब  होनी चाहिए। एक सप्ताह में उत्तर प्रदेश टेस्टिंग क्षमता की दृष्टि से देश का नम्बर वन राज्य बन जाए।
आयुष के चिकित्सकों, नर्सिंग तथा पैरामेडिकल के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।  एल-1, एल-2 तथा एल-3 कोविड चिकित्सालयों में 52 हजार बेड की व्यवस्था करते हुए, इसे चरणबद्ध रूप से बढ़ाकर 01 लाख बेड किया जाना है।  प्रत्येक खाद्यान्न गोदाम व  राशन की दुकान  में एक अधिकारी तैनात किया जाए।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News : डाक विभाग ने शुरू की मोबाइल बैंकिग वैन सेवा, डी एम ने किया हरि झंडी दिखा रवाना
Next: Agra Uttar Pradesh : बाह के हरलाल पुरा के दलित युवक के साथ दबंगों द्वारा मारपीट के के मामले में मुकदमा दर्ज

 

राशिफल

You may have missed

हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 हिन्दू नववर्ष समारोह में अधिवक्ता भारत माता और स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि देते हुए
  • Breaking News
  • Bihar
  • Hajipur

Bihar News: हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
20260319_185456
  • Education
  • Bihar
  • Vaishali

कालिदास का ‘अभिज्ञानशाकुंतलम्’ – अमर प्रेम कहानी और वैवाहिक जीवन का आदर्श

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में मृत पाई गई बाघिन के पास जांच करते वनकर्मी
  • National
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघिन का शव मिलने से हड़कंप

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
बेतिया में भोजपुरी लोक चित्रकला कार्यशाला में भाग लेते युवा कलाकार
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: भोजपुरी लोक चित्रकला को मिलेगा नया मंच, बेतिया में 3 दिवसीय कार्यशाला

जनवाद टाइम्स 19 March 2026

Latest News

  • Bihar News: हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया
  • कालिदास का ‘अभिज्ञानशाकुंतलम्’ – अमर प्रेम कहानी और वैवाहिक जीवन का आदर्श
  • Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघिन का शव मिलने से हड़कंप
  • Bihar News: भोजपुरी लोक चित्रकला को मिलेगा नया मंच, बेतिया में 3 दिवसीय कार्यशाला
  • Bihar News: पेंशन जारी रखने के लिए 31 मार्च तक कराएं जीवन प्रमाणन
  • इटावा में चैत्र नव वर्ष का जश्न, व्यापार मंडल ने मिठाई बांटकर दी बधाई
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d