Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

UP Board Result 2020: कल से सिर्फ ग्रीन जोन में ही होगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का मूल्यांकन

जनवाद टाइम्स 4 May 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20200504-WA0066

 

मनोज कुमार राजौरिया :  UP Board result 2020 : रेड व ऑरेंज जोन में आने वाले जिलों में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन स्थगित कर दिया गया है। मंगलवार से सिर्फ ग्रीन जोन में मूल्यांकन शुरू होगा। आरेंज व रेड जोन में मूल्यांकन के लिए आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आरेंज व रेड जोन में शिक्षकों को आने-जाने में होने वाली दिक्कतों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है क्योंकि यहां सार्वजनिक वाहनों पर प्रतिबंध है। कई शिक्षक दलों ने उनसे शिक्षकों को होने वाली समस्याओं के बारे में बताया था।
दरअसल मूल्यांकन की घोषणा होते ही शिक्षकों ने इसके बहिष्कार का ऐलान कर दिया था। इसमें सबसे बड़ी दिक्कत शिक्षक शिक्षिकाओं के मूल्यांकन स्थल तक पहुंचने की थी। कई शिक्षक-शिक्षकाओं को मूल्यांकन केन्द्र तक पहुंचने में 30-80 किमी तक का सफर करना पड़ता।
ज्यादातर जिलों में 2-3 मूल्यांकन केन्द्र ही बनाए गए हैं। मूल्यांकन केन्द्र जिला मुख्यालय पर होता है लेकिन आम दिनों में भी जिलों के कस्बों में तैनात शिक्षकों को यहां तक पहुंचने में परेशानी होती है। जिन परीक्षकों की ड्यूटी लगती है, उन्हें आने-जाने के लिए सार्वजनिक वाहन का इस्तेमाल करना पड़ता है। मसलन, बहराइच में कॉपी जांचने कैसरगंज, जरवल, महसी तक से शिक्षक आते हैं। जीआईसी बहराइच से जरवल रोड लगभग 70, महसी लगभग 35 और कैसरगंज लगभग 45 किमी दूर है। रेड व आरेंज जोन में सार्वजनिक वाहनों के प्रतिबंध के चलते इन्हें केन्द्र तक पहुंचने में बहुत मशक्कत करनी पड़ती।

ये जिले हैं ग्रीन जोन में : 

बाराबंकी, खीरी, हाथरस,महाराजगंज, शाहजहांपुर, अम्बेडकर नगर, बलिया, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, हमीरपुर, कानपुर देहात, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, अमेठी

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: UPPSC ने स्थगित की मई और जून में होने वाली भर्ती परीक्षाएं
Next: Etawah News : भाजपा पदाधिकारियों ने गरीबों को बांटी रहत सामग्री और भोजन

 

राशिफल

News Archive

बेतिया में बिहार दिवस पर फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता
  • Latest News
  • Sports

Bihar News: बिहार दिवस 2026 पर बेतिया में फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 24 March 2026
गोपालगंज में भाकपा माले का युद्ध विरोधी मार्च
  • Breaking News
  • Bihar
  • National
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गोपालगंज में भाकपा(माले) सम्मेलन में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ युद्ध विरोधी मार्च

जनवाद टाइम्स 24 March 2026
बेतिया में बिहार दिवस पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी
  • Bihar
  • Latest News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बेतिया में छायाचित्र प्रदर्शनी में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की तस्वीरें बनी आकर्षण का केन्द्र

जनवाद टाइम्स 24 March 2026
भगत सिंह शहादत दिवस कार्यक्रम वैशाली
  • Latest News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर कार्यक्रम

जनवाद टाइम्स 24 March 2026

Latest News

  • Bihar News: बिहार दिवस 2026 पर बेतिया में फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
  • Bihar News: गोपालगंज में भाकपा(माले) सम्मेलन में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ युद्ध विरोधी मार्च
  • Bihar News: बेतिया में छायाचित्र प्रदर्शनी में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की तस्वीरें बनी आकर्षण का केन्द्र
  • Bihar News: वैशाली में शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर कार्यक्रम
  • UP News: अम्बेडकरनगर के जलालपुर क्षेत्र में झटका मशीन लगाने की तैयारी से जान का खतरा बढ़ा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d