Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के अन्तर्गत आगरा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित भव्य कार्यक्रम

जनवाद टाइम्स 11 February 2023
IMG_20230211_003616
Share News
       

संवाददाता  प्रताप सिंह आजाद 

आगरा समाचार। G20 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 मेहमानों की  फूलों की वर्षा कर आगरा मेट्रो ने किया जी20 के मेहमानों का स्वागत ।

IMG 20230211 003859

आगरा शुक्रवार को आगरा मेट्रो ने जी-20 के मेहमानों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आगरा मेट्रो द्वारा तीनों ऐलिवेटिड स्टेशनों सहित डिपो लाइन में लाइन में पुष्प वर्षा की गई। बता दें कि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने जी20 प्रतिनिधिमंडल के तीन दिवसीय दौरे को लेकर खास तैयारियां की हैं।

IMG 20230211 003911

आगरा मेट्रो कॉरिडोर के विभिन्न पिलरों पर मनमोहक पेंटिंग के जरिए ब्रज की संस्कृति को दिखाने की कोशिश की गई है। इसके साथ ही स्टेशन व कॉरिडोर में आकर्षक लाइटें भी लगाई गई हैं।

यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के अन्तर्गत आगरा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम।

आज 10 से 12 फरवरी 2023 तक लखनऊ में होने वाले उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आयोजन का भव्य शुभारम्भ भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं मा0 राज्यपाल महोदया श्रीमती आनन्दीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में वृन्दावन योजना, निवेश नगरी में किया गया। इस तीन दिवसीय वैश्विक निवेश सम्मेलन में विश्व स्तर के नीति निर्धारकों कॉरपोरेट्स नेतृत्व व्यापारिक प्रतिनिधि मंडलों एवं प्रबंधकजनों द्वारा प्रतिभा किया गया।

IMG 20230211 003939

उ0प्र0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में प्रदेश के समावेशी विकास के लिए सामूहिक रूप से व्यवसायिक संभावनाओं एवं सहभागिता के अवसरों पर मंथन किया जायेगा।
इसी क्रम में शासन की अपेक्षा अनुसार जनपद में भी आगरा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का भव्य शुभारम्भ सूरसदन प्रेक्षागृह में मण्डलायुक्त श्री अमित गुप्ता व जिलाधिकारी महोदय श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में जनपद के मा0 जनप्रतिनिधिगण की सादर उपस्थिति में हुआ। उक्त आयोजन में जनपद के उद्योगपतियों, निवेशकर्ताओं, स्टार्टअप प्रारम्भ करने वालों की समस्याओं का समाधान तथा शासन की नीतियों, प्रक्रियाओं एवं भूमि की उपलब्धता के संबंध में वांछित जानकारी प्रदान की गयी।

IMG 20230211 003604

कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने हेतु यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ, जिसे सूरसदन प्रेक्षागृह में भारी संख्या में उपस्थित उद्योगपति, निवेशकर्ताओं तथा स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सुना व देखा गया। लाइव प्रसारण कार्यक्रम में सर्वप्रथम मा0 कैबिनेट मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन एवं अप्रवासी भारतीय निवेश प्रोत्साहन (उत्तर प्रदेश) श्री नन्द गोपाल गुप्ता (नन्दी) ने सम्बोधन किया। उक्त के पश्चात् विश्व भर से आये।

IMG 20230211 003616

निवेशकर्ताओं व उद्योगपतियों का सम्बोधन हुआ। इसके बाद मा0 केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, उ0प्र0 के यशस्वी मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने सम्बोधित किया। उ0प्र0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 को अन्त में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रदेश व देश को सम्बोधित किया।

 

IMG 20230211 003526

इसी क्रम में सूरसदन प्रेक्षागृह में मण्डलायुक्त श्री अमित गुप्ता की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का भव्य शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम में आयुक्त महोदय ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था के आकार को एक ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाने के उद्देश्य से देश तथा विदेशों से पूंजी निवेश आकर्षित करने हेतु आगामी दिनांक 10-12 फरवरी, 2023 को लखनऊ में यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स

यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के अन्तर्गत आगरा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम।

समिट-2023 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 03 दिवसीय आगरा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023, आगरा के समावेशी विकास, व्यापार के अवसरों का अन्वेषण तथा सहभागिता स्थापित करने हेतु उद्योग एवं वाणिज्य जगत से जुड़े उद्योगपतियों, निवेशकों, व्यापारियों, कॉरपोरेट नेतृत्व को स्थानीय स्तर पर भी सहभागी बनाने हेतु यह आयोजन किया गया है, जिसका समापन 12 फरवरी 2023 को विकास भवन संजय प्लेस, आगरा पर किया जायेगा। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जनपद में जितने भी एम0ओ0यू0 हुए हैं, उन सभी निवेशकों को जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग व सुरक्षा प्रदान की जायेगी, जिससे कि जनपद को एक औद्योगिक प्रगति की तरफ ले जाया जा सके।

कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त उद्योग श्री अनुज कुमार ने बताया कि उद्योगपतियों द्वारा जनपद आगरा में पूर्व में 23 जनवरी तक 48 हजार करोड़ का प्रस्तावित निवेश तथा 39 हजार करोड़ का एम0ओ0यू0 प्राप्त हुआ था, लेकिन आज तक शासन के अथक प्रयास से जनपद में 301 उद्योगपतियों द्वारा 03 लाख 35 हजार 710 करोड़ का प्रस्तावित निवेश प्राप्त हुआ है, जिसमें 280 उद्योगपतियों द्वारा 02 लाख 18 हजार 41 करोड़ रूपये के एम0ओ0यू0 प्राप्त हुए हैं, इससे एक लाख 05 हजार 415 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।

साथ ही उन्होंने बताया कि जनपद फिरोजाबाद में 187 उद्योगपतियों द्वारा 15120 करोड़ का प्रस्तावित निवेश, जनपद मथुरा में 264 उद्योगपतियों द्वारा 25198 करोड़ का प्रस्तावित निवेश तथा जनपद मैनपुरी में 140 उद्योगपतियों द्वारा 4295 करोड़ का प्रस्तावित निवेश प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि मण्डल में 892 उद्योगपतियों द्वारा कुल 03 लाख 80 हजार 323 करोड़ का प्रस्तावित निवेश तथा 845 उद्योगपतियों द्वारा 02 लाख 60 हजार 641 एम0ओ0यू0 प्राप्त हुए हैं, जिससे मण्डल में कुल 02 लाख 50 हजार 521 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। कार्यक्रम में जनपद आगरा के 10 निवेशकर्ताओं यथा- श्रीमती मंजू रानी जिंदल, श्री योगेन्द्र सिंघल, श्री विकास खन्ना, विश्वस्वरूप शर्मा, नरेश अग्रवाल, मिशेष अग्रवाल, हर्ष गुप्ता, श्री राजेश वर्मा, श्रीमती नीतू शर्मा, श्री नितिन कौशिक, श्री पूरन सिंह, श्री विमल दीक्षित को मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, आगरा द्वारा स्टॉल व पम्पलेट तथा चित्र प्रदर्शनी द्वारा सरकार द्वारा चलायी जा रही उद्यम व रोजगार परक योजनाओं का प्रचार-प्रसार व जानकारी दी गयी। सभी उपस्थित उद्योगपतियों, निवेशकर्ताओं, स्टार्टअप प्रारम्भ करने वालों तथा छात्र/छात्राओं को ओरिएन्टेशन प्रोग्राम के अन्तर्गत नॉलेज किट उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री श्री राकेश गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू भदौरिया, विधायकगण डा0 धर्मपाल सिंह, श्री छोटेलाल वर्मा, डा0 जी0एस0 धर्मेश, श्री बाबूलाल चौधरी, श्री पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, पुलिस आयुक्त श्री प्रीतिन्दर सिंह एवं संयुक्त आयुक्त उद्योग श्री अनुज कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण तथा भारी संख्या में शहर के निवेशकर्ता व उद्योगपति उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News–जन्दाहा अंचल में लगाये गये कैंपों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Next: Prayaagraj News :उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (यूपीजीआईएस) 2023 कार्यक्रम का कलेक्टेट स्थित संगम सभागार में किया गया सजीव प्रसारण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.