Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

जिलाधिकारी महोदय ने कई परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर चल रही बोर्ड परीक्षाओं का लिया जायजा

जनवाद टाइम्स 17 February 2023
IMG_20230217_134412
Share News
       

संवादाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा- जिलाधिकारी महोदय नवनीत सिंह चहल ने उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा सम्पन्न करायी जा रही हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं को सकुशल, नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आज द्वितीय पाली में बारहवी कक्षा के हिंदी विषय की चल रही परीक्षा में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर औचक निरीक्षण कर जायजा लिया।

जिलाधिकारी महोदय ने कई परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर चल रही बोर्ड परीक्षाओं का लिया जायजा

जिलाधिकारी महोदय ने परीक्षा कक्षों में जाकर गहनता से निरीक्षण किया तथा नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिये, वही अपने -अपने क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेटो को भी परीक्षा के दौरान निरन्तर भ्रमणशील रहकर शान्ति पूर्ण एवं व्यवस्था पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देशित किया।

जिलाधिकारी महोदय ने कई परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर चल रही बोर्ड परीक्षाओं का लिया जायजा

जिलाधिकारी महोदय ने हॉलमैन इंटर कॉलेज के निरीक्षण में पाया कि एग्जाम हॉल में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं है तथा लगे कैमरे की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है, इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा तत्काल व्यवस्थाओं की ठीक कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी महोदय ने सी0सी0टी0वी0 रूम में जाकर देखा तथा नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

IMG 20230217 134454

जिलाधिकारी महोदय ने परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेने के दौरान कहा कि जिले में प्रत्येक दशा में नकल विहीन परीक्षा करायी जायेगी, यदि इसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया गया, तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी, परीक्षा केन्द्रों के अन्दर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित है, इसका पूर्णयतः ध्यान रखा जाए, जिलाधिकारी महोदय ने सभी प्रधानाचार्यों, केन्द्र व्यवस्थापकों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया।

उन्होने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी निर्देशित किया कि उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

Post navigation

Previous: Etawah News: सांसद राम गोपाल यादव ने किया यश इंटर नेशनल स्कूल का उद्घाटन
Next: Etawah News: पुलिस ने हनी ट्रैप रैकेट का किया पर्दाफाश, महिला समेत 4 गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.