संवाददाता-पंकज कुमार। जनपद-अंबेडकरनगर से सपा जिला अध्यक्ष-रामसकल यादव की संस्तुति पर विधानसभा अध्यक्ष-आलापुर भीमलाल कन्नौजिया द्वारा विनोद निषाद को विकासखंड-जहांगीरगंज का समाजवादी पार्टी का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

विनोद निषाद को जहांगीरगंज ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जिला पंचायत सदस्य-अनवर सादात अंसारी उर्फ मुन्ना एडवोकेट,जहांगीरगंज ब्लाक प्रमुख-धर्मराज यादव,रामनगर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य-बलिराम गौतम,पूर्व जिला पंचायत सदस्य-रणजीत सिंह यादव,ग्राम प्रधान व सपा नेता राजेंद्र यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य-प्रेम नारायण यादव, पंचम यादव,मनोज यादव,पूर्व सपा विधानसभा अध्यक्ष-अश्विनी यादव,क्षेत्र पंचायत सदस्य-रजनीकांत यादव,जितेंद्र सिंह ,रविन्द्र यादव,सहित कई अन्य नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष को मिठाई खिलाकर बधाई दी है।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने एवं कार्यकर्ताओं के सम्मान का प्रतिक्षण बनाये रखने का भरोसा दिया है।