इटावा लायन सफारी में सिंबा और सुल्तान की जोड़ी पर्यटकों को लुभाने के लिये तैयार

IMG_20200714_211658
Share News

इटावा लायन सफारी में सिंबा और सुल्तान की जोड़ी पर्यटकों को लुभाने के लिये तैयार

महेंद्र बाबू इटावा । सिंबा और सुल्तान दो शेर हैं। इन दोनों को हाल ही में इटावा के सफारी पार्क में लाया गया है। चंबल की खूबसूरत वादियों में बसे इटावा सफारी पार्क में प्राकृतिक तरीके से विचरण कर रहे ‘वनराज’ का दीदार वन्यजीव प्रेमी जल्द ही कर सकेंगे। सफारी पार्क के निदेशक वी.के. सिंह ने बताया कि अनलाक 2.0 के बाद लायन सफारी को खोले जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है । करीब 27 हैक्टेयर क्षेत्रफल में फैले वन क्षेत्र में जल्द ही पर्यटक चार साल के हो चुके सिंबा और सुल्तान को गर्जना करते देख सकेंगे।

Etawah lion Safari

सिंबा और सुल्तान एक ही माता-पिता की संतान हैं। पैदा होने के बाद से दोनों एक ही साथ रहे हैं और उनमें इंसानों जैसा प्यार एक दूसरे के प्रति देखने को मिलता है। यह दोनों पयर्टकों के लिए अच्छा आकर्षण होंगे।

उन्होने बताया कि इटावा सफारी में फिलहाल पांच शेरों को दिखाने
की तैयारी है जिनका चयन भी कर लिया गया है। सिम्बा, सुल्तान के अलावा एक साल के भरत, रुपा ओर सोना को भी पर्यटक चहल कदमी करते हुए देख सकेंगे। सफारी में छोड़े जाने के लिए शेरों का चयन करने के लिए एक समिति का गठन किया गया था। समिति ने इसके लिए सिंबा, सुल्तान, भरत,रूपा और सोना का चयन किया है। सिंबा,सुल्तान का जन्म 6 अक्टूबर 2016 को हुआ था और अब यह दोनों 4 वर्ष के होने वाले हैं

जबकि भरत,रूपा और सोना का जन्म 26 जून 2019 को हुआ था और यह एक साल के हैं। सिंबा और सुलतान अब अपने नये घर में शिफ्ट पिछले महीने ही इन्हें अलग घर में शिफ्ट किया गया है। दिलचस्प यह है कि इन पांचों की
जन्मभूमि लायन सफारी है। लायन सफारी में ही शेरनी ‘जेसिका’ ने इन्हें जन्म दिया था और अब लायन सफारी में जन्म लेने वालों को ही सफारी ने छोड़ा जाएगा । एक शेर ‘बाहुबली’ ने भी लायन सफारी में ही जन्म लिया है हालांकि उसे अभी पर्यटक नहीं देखपाएंगे ।

कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से चरमराई इटावा जिले की अर्थव्यवस्था लायन सफारी खुलने से पटरी पर आने की उम्मीद बढ़ गई है । लायन सफारी मे पहले चरण में केवल पांच शेरों को पर्यटकों के सामने लाया जाएगा, जिसमें सगे भाई सिंबा और सुल्तान की जोड़ी सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र होगी।

Trending News