Agra news दीपोत्सव पर रंग महल बैंक्वेट हॉल में होगी श्रीमद्भागवत कथा, पं. गरिमा किशोरी करेंगी वाचन

Share News

आगरा।
दीपोत्सव 2025 पर आगरा में अध्यात्म, भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। शहर के बीधा नगर स्थित रंग महल बैंक्वेट हॉल, बोदला रोड पर 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इस सात दिवसीय आयोजन में सुप्रसिद्ध कथा वाचिका पूज्य पं. गरिमा किशोरी जी अपने मधुर वचनों और आध्यात्मिक ज्ञान से भक्तों को श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्त चरित्रों और सनातन धर्म की महिमा से भावविभोर करेंगी।

23 से 29 अक्टूबर तक चलेगा श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव, प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक होगा आयोजन
कथा का समय: प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक शुभारंभ: 23 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे, गणेश पूजन व मंगल कलश यात्रा के साथ।

कथा कार्यक्रम दिनवार:

23 अक्टूबर: गणेश पूजन व मंगल कलश यात्रा

24 अक्टूबर: महाभारत कथा, कपिल-देहोहुति उपाख्यान

25 अक्टूबर: भक्त ध्रुव व सती चरित्र

26 अक्टूबर: समुद्र मंथन, वामन अवतार, राम कथा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

27 अक्टूबर: कृष्ण बाल लीलाएँ व गोवर्धन पूजा

28 अक्टूबर: कंस वध, उद्धव-गोपी संवाद, रुक्मिणी मंगल

29 अक्टूबर (समापन दिवस): सुदामा चरित्र, व्यास पूजन, पूर्णाहुति व भंडारा

आयोजन समिति का निवेदन:
समस्त श्रद्धालु भक्तों से आग्रह है कि वे सपरिवार इस भक्ति महोत्सव में शामिल होकर श्रीमद्भागवत कथा की अमृतधारा का रसपान करें एवं पुण्य लाभ अर्जित करें।

Trending News