Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

वैशाली न्यूज़: अमर शहीद कुंदन कुमार के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

जनवाद टाइम्स 21 August 2025
IMG-20250820-WA0042
Share News
       

संवाददाता – राजेन्द्र कुमार, राजापाकर/वैशाली

वैशाली जिले के गौसपुर बरियारपुर गांव में आज सुबह अमर शहीद कुंदन कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचते ही जनसैलाब उमड़ पड़ा। अरुणाचल प्रदेश के मेवाड़ में ड्यूटी के दौरान 18 अगस्त की सुबह 6:40 बजे हार्ट अटैक से हुई शहादत के बाद सेना ने पूरे सम्मान के साथ शहीद का शव गांव पहुंचाया।

वैशाली न्यूज़: अमर शहीद कुंदन कुमार के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

सेना की गाड़ी जब कबीर द्वार चकसिकंदर से होकर गांव पहुंची तो सड़कों के दोनों ओर महिला, पुरुष और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गाड़ी के आगे सैकड़ों युवा तिरंगा झंडा लगाए “कुंदन अमर रहे” और “भारत माता की जय” के नारे लगाते चल रहे थे। वातावरण गमगीन हो गया और हर आंख नम थी।

वैशाली न्यूज़: अमर शहीद कुंदन कुमार के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

घर पहुंचने पर शहीद की पत्नी, माता-पिता और परिजनों ने शव से लिपटकर विलाप किया। अरुणाचल प्रदेश से आए सेना के जवानों ने शव पर पुष्प अर्पित कर सलामी दी। पूर्व सैनिक संघ के सदस्यों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि दी।

 

IMG 20250820 WA0042

शहीद कुंदन कुमार वर्ष 2016 में सेना में भर्ती हुए थे और अरुणाचल प्रदेश में 9 ग्रेनेडियर्स यूनिट में तैनात थे। वर्ष 2020 में उनकी शादी हुई थी और वे दो छोटे पुत्रों के पिता थे—एक तीन साल का और दूसरा 10 माह का।

शहीद के अंतिम दर्शन के बाद उनका पार्थिव शरीर कौन्हारा घाट, हाजीपुर ले जाया गया, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

Post navigation

Previous: BiharNews – सतत् जीविकोपार्जन लाभार्थी दीदियों को स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति किया जाएगा जागरूक
Next: भदावर विद्या मंदिर (पी. जी.) बाह आगरा के छात्र जयदीप सिंह को डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा 91वें दीक्षांत समारोह में मिला स्वर्ण पदक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.