Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

वैशाली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती

जनवाद टाइम्स 3 January 2026
IMG-20260103-WA0016
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
सरसई फतेहपुर, वैशाली

वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड अंतर्गत सरसई फतेहपुर में माली मालाकार कल्याण समिति, वैशाली जिला के बैनर तले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं नारी शिक्षा की अग्रदूत राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी सुधीर भगत के नेतृत्व में किया गया।

वैशाली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती

समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद डॉ. राजीव मालाकार ने की, जबकि संचालन प्रखर युवा नेता अजय मालाकार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सावित्रीबाई फुले के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और महिला शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वैशाली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने माता सावित्रीबाई फुले के आदर्शों पर चलने, समाज को शिक्षित एवं सशक्त बनाने का संकल्प लिया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय मालाकार ने बिहार सरकार से 3 जनवरी को माता सावित्रीबाई फुले की जयंती को राजकीय सम्मान के साथ शिक्षिका दिवस के रूप में घोषित करने की मांग की। साथ ही पटना सहित बिहार के प्रत्येक जिले में स्थायी फूल मंडी स्थापित करने की भी मांग रखी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वैशाली जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार भगत, गौतम भगत, मुन्ना कुमार भगत, काशीनाथ भगत, राजकुमार भगत, रंजीत मालाकार, अमित सैनी, सुमित मालाकार, अरविंद भगत (सरपंच), परशुराम भगत, रामबाबू भगत, मनोज मालाकार, स्वतंत्र लाल, संजीत भगत, अरुण भगत, अवधेश भगत, रामानंद मालाकार, राजू मालाकार, गणेश भगत, प्रमोद सैनी, सुबोध भगत, अभिषेक रंजन, दिलीप मालाकार, सुनील भगत सहित सैकड़ों माली समाज के लोग उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News: राजापाकर में न्यूटन क्लासेस ने पूरे किए 12 वर्ष, हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस समारोह आयोजित
Next: वैशाली में किसान गोष्ठी आयोजित, विकसित भारत रोजगार गारंटी मिशन 2025 पर दी गई जानकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026
IMG-20260420-WA0161
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

जनवाद टाइम्स 20 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-20 at 11.33.31 AM
  • Etawah

इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी

जनवाद टाइम्स इटावा 20 April 2026
IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026

Latest News

  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी
  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.