Agra News :आगरा में धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती, समाज ने लिया उनके मार्ग पर चलने का संकल्प

IMG-20260201-WA0285
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर जाटव समाज उत्थान समिति आगरा के तत्वावधान में बाबू जगजीवन राम पार्क एवं पुस्तकालय परिसर, होटल हावर्ड प्लाजा के सामने, फतेहाबाद रोड ताजगंज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

IMG 20260201 WA0285

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए और पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ गुरु रविदास जी की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने संत रविदास जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को आज भी प्रासंगिक बताया।

सभी उपस्थित जनों ने संत रविदास जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने और समाज को एकजुट कर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री जी.पी. पुष्कर, देवकीनंदन सोन, बंगाली बाबू सोनी, अनिल कुमार संत, बच्चू सिंह कैथ, रूप सिंह सोनी, सत्य प्रकाश, कमल स्वरूप वरुण, विनोद आनंद, एस.के. डेनियल, सूरजभान भाटिया, चौधरी मानसिंह, चौधरी निरंजन सिंह, राजेंद्र कुमार जयंत, महेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता और संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

Trending News