Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

राजापाकर में न्यूटन टैलेंट सर्च एग्जाम: मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

जनवाद टाइम्स 1 February 2026
राजापाकर (वैशाली) में न्यूटन क्लासेस द्वारा आयोजित न्यूटन टैलेंट सर्च एग्जाम के टॉप रैंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Share News
       

Bihar News | राजापाकर (वैशाली)
संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में न्यूटन क्लासेस द्वारा आयोजित न्यूटन टैलेंट सर्च एग्जाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन न्यूटन क्लासेस के परिसर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

राजापाकर (वैशाली) में न्यूटन क्लासेस द्वारा आयोजित न्यूटन टैलेंट सर्च एग्जाम के टॉप रैंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “विकल्प रहित संकल्प ही व्यक्ति को उच्च मुकाम तक पहुंचाता है।” उन्होंने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल अंक लाना नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान बनना होना चाहिए।

किशोरावस्था में छात्रों के भीतर असीम संभावनाएं होती हैं, जिन्हें सही दिशा देकर वे उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

राजापाकर (वैशाली) में न्यूटन क्लासेस द्वारा आयोजित न्यूटन टैलेंट सर्च एग्जाम के टॉप रैंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत वर्ग 7 से वर्ग 10 तक के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने प्रखंड स्तर पर टॉप 50 रैंक प्राप्त की। इन विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं, प्रत्येक वर्ग से टॉप 3 रैंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, मेडल, प्रशस्ति पत्र के साथ नगद पुरस्कार भी दिया गया।

न्यूटन क्लासेस के निदेशक अमरनाथ चौहान ने बताया कि प्रत्येक वर्ग के टॉप 3 रैंक धारकों को संस्थान की ओर से एक वर्ष तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
टॉप 3 में —

वर्ग 7: प्रशांत, सूरज, यश राज
वर्ग 8: साक्षी प्रिया, अंशु, कृष्णकांत
वर्ग 9: अलका, अनिरुद्ध, प्रत्यय अमृत
वर्ग 10: आदित्य, रोहित, स्वाति सिन्हा

इस अवसर पर विधान पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुमार सौरभ शर्मा, बजरंग प्रसाद सिंह, कमलनाथ चौहान, तपसी प्रसाद सिंह, राजकुमार राय, अशोक राय, भोलानाथ सिंह, सुनील कुमार सुधाकर, सुधीर कुशवाहा, सचिन कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post navigation

Previous: Agra News :आगरा में धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती, समाज ने लिया उनके मार्ग पर चलने का संकल्प
Next: Agra News :आगरा में विराट हिंदू महासभा सम्मेलन का भव्य आयोजन, वीरेंद्र कुमार मित्तल ने दिया सनातन संस्कृति संरक्षण का संदेश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.