Bihar News: संकल्प 95 द्वारा सेंट जेवियर बालिका शिक्षण संस्थान का उद्घाटन, बालिका शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

IMG-20260628-WA0003
Share News

संवाददाता: मोहन सिंह

बेतिया/पश्चिमी चंपारण।उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती सुप्रिया सिन्हा (पत्नी, हरिकिशोर राय, डीआईजी बेतिया रेंज) रहीं। उन्होंने फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बेतिया की मेयर श्रीमती गरिमा देवी सिकारिया तथा श्रीमती नीति राय (पत्नी, युद्धस्थ कुमार, आईआरएस) भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

IMG 20260628 WA0003 scaled

कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईजी हरिकिशोर राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में के.आर. हाई स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक रामबालक यादव, झा जी, जेम्स माइकल, सुश्री तारा सहित कई शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। विद्यालय की व्यवस्थाओं में आनंद रंजन एवं उनकी पत्नी शैफाली आनंद के योगदान की सराहना की गई।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सेंट जेवियर बालिका शिक्षण संस्थान का उद्देश्य बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि संकल्प 95 के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर संस्था के वरीय सदस्य युद्धस्थ कुमार, मदन बनिक, डॉ. संतोष कुमार, सचिव मणिकांत तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रणव कुमार आलोक, दीपेंदु चटर्जी, पंकज कुमार राव, जयप्रकाश, राकेश पांडे, प्रणीत कुमार, राजू पासवान, मनोरंजन कुमार, सतीश श्रॉफ, सुबेक गुप्ता, अजय शर्मा, मुरारी लाल एवं संदीप कुमार चौबे सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Trending News