Bihar News : अखिल भारतीय किसान महासभा की जिला कमेटी की बैठक, 15 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य
संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
बहुआरा, वैशाली। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन का सदस्यता अभियान 1 जून 2026 से 30 जून 2026 तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले में 15 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव सुमन कुमार ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन किसानों की आय में अपेक्षित वृद्धि देखने को नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्पादन लागत के अनुरूप फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं बढ़ाया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि रासायनिक उर्वरकों की कीमतों में वृद्धि तथा किसान पंजीकरण के आधार पर खाद एवं बीज वितरण की व्यवस्था से किसानों और बटाईदार किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि बिहार सरकार की लैंड पूलिंग नीति, सैटेलाइट टाउनशिप योजना, औद्योगिक पार्क और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाओं के माध्यम से किसानों की कृषि योग्य भूमि अधिग्रहित किए जाने की प्रक्रिया चिंता का विषय है। इन मुद्दों पर संगठन ने किसानों के हित में संघर्ष जारी रखने की बात कही।
बैठक में राम निवास प्रसाद यादव, रामनाथ सिंह, रामजतन राय, महताब राय, राम बहादुर सिंह, भिखारी प्रसाद सिंह, हरि नारायण सिंह, शिव कालों देवी सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।