Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Crime
  • Breaking News
  • Etawah

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के डॉक्टर को फोन पर धमकी, पुलिस जांच में जुटी

जनवाद टाइम्स इटावा 8 March 2026
Saifai trauma center doctor threat case Etawah
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
सैफई/इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में ड्यूटी कर रहे एक डॉक्टर को फोन पर गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित डॉक्टर ने सैफई थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ड्यूटी के दौरान आई धमकी भरी कॉल
इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी चिकित्सक डॉ. विवेक चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में तैनात हैं। शनिवार दोपहर वह ट्रामा सेंटर में मरीजों का इलाज कर रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई, लेकिन व्यस्त होने के कारण वह कॉल रिसीव नहीं कर सके।
Saifai trauma center doctor threat case Etawah
कुछ देर बाद दोबारा कॉल आने पर जब उन्होंने फोन उठाया तो आरोप है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने गाली-गलौज शुरू कर दी। साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उनका अपमान किया और इटावा जाते समय रास्ते में जान से मारने की धमकी दी।

रास्ते में गाड़ी रोकने की भी हुई थी कोशिश
डॉ. चौधरी के अनुसार एक दिन पहले जब वह सैफई से इटावा जा रहे थे, तब रास्ते में एक कार सवार व्यक्ति ने उनकी गाड़ी रोकने का प्रयास किया था। उस समय उन्होंने इसे सामान्य घटना समझकर नजरअंदाज कर दिया था, लेकिन फोन पर मिली धमकी के बाद उन्हें शक है कि वही व्यक्ति इस घटना में शामिल हो सकता है।

आरोपी ने बताया अपना नाम
तहरीर के मुताबिक फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम राहुल यादव निवासी बिहारी भटपुरा थाना सैफई बताया है। पीड़ित चिकित्सक ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच
इस संबंध में सैफई थाना प्रभारी भूपेंद्र राठी ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गई है और प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: Agra News :आगरा मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता: CCTV, इमरजेंसी बटन और महिला स्टाफ की खास व्यवस्था
Next: Bihar News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजापाकड़ में भाकपा माले ने विचार गोष्ठी का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.