Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah

इटावा: सैफई के ग्राम नंदपुर में ड्रोन हेलीकाप्टर के गिरने से दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
Picsart_26-04-03_22-48-15-965

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"square_fit":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

Share News
       

संवाददाता रिषीपाल सिंह

सैफई / इटावा के सैफई क्षेत्र अंतर्गत नंदपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गेहूं के खेत में हेलीकॉप्टर जैसे आकार का एक विशाल ड्रोन अचानक गिर पड़ा। खेत में पड़े इस बड़े ड्रोन को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं दमकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे क्षेत्र को घेरते हुए लोगों की आवाजाही पर नियंत्रण किया गया, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।

प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि संबंधित ड्रोन एक निजी कंपनी का है, जिसे सैफई हवाई पट्टी पर परीक्षण (टेस्टिंग) के उद्देश्य से लाया गया था। तकनीकी कारणों के चलते ड्रोन असंतुलित होकर खेत में गिर गया।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) सैफई के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और ड्रोन की तकनीकी जांच की जा रही है। किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान होने की सूचना नहीं है।

प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

Post navigation

Previous: इटावा: दो घरों में भीषण आग, लाखों का नुकसान, गृहस्थी का सामान जलकर राख
Next: Etawah News: गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाकर टाली बड़ी घटना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260403-WA0036
  • Etawah

Etawah News: गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाकर टाली बड़ी घटना

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
Picsart_26-04-03_22-48-15-965
  • Etawah

इटावा: सैफई के ग्राम नंदपुर में ड्रोन हेलीकाप्टर के गिरने से दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
IMG-20260403-WA0041
  • Etawah

इटावा: दो घरों में भीषण आग, लाखों का नुकसान, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
IMG-20260403-WA0093
  • Etawah

इटावा: उपजिलाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री को लेकर विशेष जागरूकता सभा आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026

Latest News

  • Etawah News: गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाकर टाली बड़ी घटना
  • इटावा: सैफई के ग्राम नंदपुर में ड्रोन हेलीकाप्टर के गिरने से दहशत
  • इटावा: दो घरों में भीषण आग, लाखों का नुकसान, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • इटावा: उपजिलाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री को लेकर विशेष जागरूकता सभा आयोजित
  • Bihar News। वैशाली के राजापाकर में दमकल गाड़ी नहीं, आग लगने पर बढ़ रहा नुकसान; लोगों में भारी आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.