Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Breaking News

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के लिए 10 लाख रुपए की मदद,स्वास्थ्य बीमा, पढ़ाई का खर्च मुफ्त

जनवाद टाइम्स 29 May 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
10 lakh rupees help for children orphaned by corona, health insurance, free education expenses

जनवाद संवाददाता 

कोरोनावायरस महामारी में अनाथ हुए बच्चों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की मौत कोविड-19 महामारी से हुई है। उन्हें ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ योजना के तहत 18 साल की उम्र तक हर महीने आर्थिक मदद दी जाएगी। 23 साल की उम्र पूरी होने पर उन्हें पीएम केयर्स फंड से 10 लाख रुपये एकमुश्त मिलेंगे।

कोविड में अनाथ हुए बच्चों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये का हेल्थ बीमा कवर मिलेगा। ऐसे बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। जिन बच्चों को हायर एजुकेशन के लिए लोन चाहिए उन्हें भी राहत दी जाएगी। लोन का ब्याज पीएम केयर्स फंड से दिया जाएगा।

10 साल से कम उम्र के बच्चों का नजदीकी स्कूल में एडमिशन, फीस, और किताबों का खर्च भी सरकार उठाएगी।अगर बच्चे का एडमिशन किसी निजी स्कूल में होता है तो PM केयर्स फंड से राइट टु एजुकेशन के नियमों के मुताबिक फीस दी जाएगी। उनकी स्कूल ड्रेस, किताबों और नोटबुक पर होने वाले खर्च के लिए भी भुगतान किया जाएगा।

बच्चे को मौजूदा एजुकेशन लोन नॉर्म्स के मुताबिक, भारत में प्रोफेशनल कोर्स या हायर एजुकेशन के लिए लोन लेने में मदद दी जाएगी। इस लोन का ब्याज भी PM केयर्स से दिया जाएगा। इसके विकल्प के तौर पर ऐसे बच्चों को केंद्र या राज्य सरकार की योजनाओं के तहत ग्रेजुएशन या प्रोफेशनल कोर्स के लिए कोर्स फीस या ट्यूशन फीस के बराबर स्कॉलरशिप दी जाएगी। जो बच्चे मौजूदा स्कॉलरशिप स्कीम के तहत एलिजिबल नहीं हैं, उनके लिए PM केयर्स से उन्हें एक जैसी स्कॉलरशिप मिलेगी

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News: पैत्रिक संपत्ति के विवाद में भिड़े सगे भाई
Next: पिछले साल तीन दशक में सबसे ज्यादा रही बेरोजगारी दर, ILO के मुताबिक, हर 10,000 में 711 लोग बेरोजगार

 

राशिफल

You may have missed

इटावा में शिक्षक संघ की बैठक में वेतन और पदोन्नति मुद्दों पर चर्चा
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

इटावा में शिक्षकों की चेतावनी: वेतन और पदोन्नति न मिलने पर 7 अप्रैल से धरना

जनवाद टाइम्स इटावा 19 March 2026
इटावा में बिजली बिल के विरोध में दफ्तर के बाहर रखी अर्थी
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

श्मशान की बजाय बिजली दफ्तर पहुंची अर्थी, 1.60 लाख के बिल ने ली जान

जनवाद टाइम्स इटावा 19 March 2026
राजापाकर में गैस की किल्लत खत्म, नियमित आपूर्ति शुरू
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: प्रखंड क्षेत्र में गैस की किल्लत धीरे-धीरे खत्म संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

जनवाद टाइम्स 18 March 2026
Etawah Job Fair 2026 crowd interview companies numaish pandal
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

इटावा में वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन, हजारों युवाओं को मिले रोजगार के अवसर

जनवाद टाइम्स इटावा 18 March 2026

Latest News

  • इटावा में शिक्षकों की चेतावनी: वेतन और पदोन्नति न मिलने पर 7 अप्रैल से धरना
  • श्मशान की बजाय बिजली दफ्तर पहुंची अर्थी, 1.60 लाख के बिल ने ली जान
  • Bihar News: प्रखंड क्षेत्र में गैस की किल्लत धीरे-धीरे खत्म संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
  • इटावा में वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन, हजारों युवाओं को मिले रोजगार के अवसर
  • Agra News :आगरा: बुद्धा पार्क के सौंदर्यकरण में सुधार के निर्देश, प्रशासन ने लिया संज्ञान
  • एलपीजी आपूर्ति पर जिला प्रशासन सख्त, समय पर वितरण के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d