Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

रक्षा बंधन पर बहनों को रोडवेज का तोहफा

जनवाद टाइम्स 28 July 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Uttar Pradesh Parivahan Nigam

 

महेंद्र बाबू । प्रदेश की योगी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए बहन भाई के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन पर स्पेशल बसे चलाने का फैसला लिया है। यह बसे 29 जुलाई से पांच अगस्त तक चलेगी। विभाग का मानना है कि सबसे ज्यादा भीड़ त्योहार से एक सप्ताह पहले ही शुरु हो जाती थी, लेकिन इस बार दो दिन पहले बंदी व कोरोना के चलते यात्रियों की संख्या पर कुछ कहा नहीं जा सकता है।

Uttar Pradesh Parivahan Nigam

◆ परिवहन विभाग ने लगभग पांच हजार स्पेशल बसे चलाने का फैसला लिया है
परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग ने लगभग पांच हजार स्पेशल बसे चलाने का फैसला लिया है।अलावा 70 एसी बसे 565 बसे चलेगी। इन बसों का संचालन कोरोना के मानको के तहत किया जाएगा।

इसी वजह से स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। ये बसें लम्बी दूरी जैसे गोरखपुर, दिल्ली, आगरा, वाराणसी, इलाहाबाद आदि के लिए चलाई जाएंगी। यह स्पेशल बसें लखनऊ के चारों बस अड्डों (आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग और अवध) से चलेंगी।

इस समय ट्रेनों का संचाालन काफी कम हो रहा है
परिवहन विभाग इसलिए भी अधिक बसों को चलाने के लिए तैयार है क्योंकि इस समय ट्रेनों का संचाालन काफी कम हो रहा है। पहले रेलवे त्यौहारों पर स्पेशल ट्रेनें चलाता था पर इस बार सबकुछ बदला हुआ है। जिसके कारण अधिकतर लोग रक्षाबंधन पर बसों के सहारे ही अपने गंतत्य तक पहुंच जाएंगे। तैयारी इस बात की है कि बसों में सीटों की क्षमता से अधिक यात्री नहीं बैठाए जाएंगे।
कोई यात्री खड़े होकर बस में सफर करता मिला तो ड्राइवर और कंडक्टर पर कार्यवाई की जाएगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बसों को सैनिटाइज किया जा रहा है। मंगलवार रात तक बसें स्टेशनों पर पहुंच जाएंगी। यहां यह भी बताना जरूरी है कि रक्षाबंधन के दिन बहनों को कुछ वर्षों से मुफ्त में सफर कराया जाता है। लेकिन इस बार रक्षाबंधन के दिन बसों में बहनों के मुफ्त सफर को लेकर अभी तक ऐसी कोई गाइडलाइंस नहीं आई है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News : जिले में सभी थानाध्यक्षों के द्वारा संबंधित क्षेत्र के बैंक, एटीएम, मॉल में की गई सघन चेकिंग
Next: जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा जिला कारागार अंबेडकर नगर का औचक निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260329-WA0014
  • Bihar
  • Breaking News
  • Education
  • Vaishali

वैशाली Bihar News Today: आदित्य कुमार ने 470 अंक लाकर प्रखंड का नाम किया गौरवान्वित | Matric Result 2026

जनवाद टाइम्स 29 March 2026
बेतिया में रामनवमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: चैत्र रामनवमी पर बेतिया में निकली भव्य शोभा यात्रा

जनवाद टाइम्स 29 March 2026
बहुआरा में सड़क दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़
  • Bihar
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: बहुआरा में सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों की मां ने तोड़ा दम महिला की मौत

जनवाद टाइम्स 28 March 2026
रामपुर ब्रह्मदास में अष्टयाम यज्ञ को लेकर आयोजित सामाजिक बैठक
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: रामपुर ब्रह्मदास में अष्टयाम यज्ञ को लेकर समिति गठन

जनवाद टाइम्स 28 March 2026

Latest News

  • वैशाली Bihar News Today: आदित्य कुमार ने 470 अंक लाकर प्रखंड का नाम किया गौरवान्वित | Matric Result 2026
  • Bihar News: चैत्र रामनवमी पर बेतिया में निकली भव्य शोभा यात्रा
  • Bihar News: बहुआरा में सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों की मां ने तोड़ा दम महिला की मौत
  • Bihar News: रामपुर ब्रह्मदास में अष्टयाम यज्ञ को लेकर समिति गठन
  • Bihar News: 22 लाख बकाया पर सप्लाई बंद होने से राजापाकर में जल संकट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d