Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

जी-20 प्रतिनिधिमण्डल के आगमन की तैयारियों व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 7 February 2023
IMG_20230207_172122
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा । आज मा0 मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उत्तर प्रदेश शासन/मंडल प्रभारी मंत्री श्री ए0के0 शर्मा जी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम हुआ। मा0 मंत्री महोदय की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में जी-20 प्रतिनिधिमण्डल के आगमन की तैयारियों व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

जी-20 प्रतिनिधिमण्डल के आगमन की तैयारियों व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

बैठक में सर्वप्रथम नगर आयुक्त द्वारा मा0 मंत्री जी के समक्ष जी-20 प्रतिनिधिमण्डल के आगमन की तैयारियों व विकास कार्यों का एक प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रजेंटेशन दिया, जिसमें उक्त हेतु विभिन्न विभागों द्वारा कराये गये विकास कार्यों को दर्शाया गया था। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि जी-20 प्रतिनिधिमण्डल के आगमन की तैयारियों के लिये मण्डलायुक्त महोदय की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित है, जो प्रति सप्ताह बैठक कर उक्त हेतु चल रहे तैयारियों व विकास कार्यों की समीक्षा व मॉनीटरिंग करती है।

जी-20 प्रतिनिधिमण्डल के आगमन की तैयारियों व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

बैठक में मंत्री महोदय ने जिला प्रशासन द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों व तैयारियों से संतुष्टि व्यक्त की तथा उन्होंने कहा कि जिस प्रकार किसी देश में ओलम्पिक खेलों की मेजबानी मिल जाती है, तो उस देश के इफ्रास्ट्रक्चर में गुणवत्तापूर्ण सुधार देखने को मिलता है।

यशस्वी प्राधानमंत्री मोदी जी ने जी-20 की अध्यक्षता के लिये प्रयास इसी दृष्टिगत किया कि सभी वैश्विक सुविधायें भारत में उपलब्ध हों तथा क्षेत्रीय स्तर पर भी विकास को ले जायें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिस प्रकार परिवार में जब शादी होती है तो घर के सभी सदस्य घर को सुन्दर बनाने में लग जाते है।

IMG 20230207 172137

इसी प्रकार आप सबको भी जी-20 की तैयारियों में स्वप्रेरणा से भागीदार बनना है। उन्होंने मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी महोदय को सभी विभागों का समन्वय कराते हुए जी-20 हेतु तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जी-20 प्रतिनिधिमण्डल के परिप्रेक्ष्य में आगरा को वैश्विक स्तर का शहर बनाने का आहवान किया।

मा0 मंत्री महोदय ने हॉर्टीकल्चर व्यूटीफीकेशन के पौधों में सिंचाई व्यवस्था को और अच्छा बनाने के निर्देश दिए तथा जो विकास कार्य हुए हैं, उनके रख-रखाव हेतु जनता को शिक्षित करने तथा उसका सहयोग लेने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित जनपद के जनप्रतिनिधियों से भी जी-20 हेतु सुझाव मांगे गये, जिसमें मा0 विधायक जी0एस0 धर्मेंश ने मार्गों व चौराहों पर लगाये गये वर्टिकल गार्डन के रख-रखाव हेतु उनके ऊपर लोहे की जाली लगाने, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष महोदया ने खम्भों पर लगाये गये हैंगिंग गार्डन के रख-रखाव, मा0 विधायक श्री छोटे लाल वर्मा ने मार्ग में आ रही सूखे पेंड़ों की छंटाई कराने, श्री पुरूषोत्तम खण्डेलवाल ने वॉल पेंटिंग पर थूकने वालों की समस्या, श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने शहर में आवारा पशुओं की समस्या, डा0 धर्मपाल सिंह ने ऐतिहासिक इमारतों पर लाईटिंग व यमुना में जल स्तर बढ़ाने तथा श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह ने जी-20 हेतु कराये गये विकास कार्यों के रख-रखाव व मेंटिनेंस की बात रखी।

बैठक में जी-20 के लिये जन जागरूकता हेतु रू0 03 लाख से अधिक बच्चों द्वारा निबंध प्रतियोगिता में भागीदारी करने पर आगरा जनपद के लिये 03 रिकार्ड यथा- वर्ल्ड रिकार्ड, इण्डिया रिकार्ड, एशियन रिकार्ड एकेडमी द्वारा इस हेतु प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये।

बैठक में इस बड़ी उपलब्धि के लिये मा0 मंत्री महोदय सचिव, शहरी विकास श्री रंजन कुमार, मण्डलायुक्त महोदय श्री अमित गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी श्री ए0 मनिकन्डन, क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी श्री रेखा रानी तिवारी, डा0 बी0आर0 आम्बेडकर के रजिस्टार श्री विनोद कुमार सिंह इत्यादि को सम्मानित किया गया। बैठक में मा0 मंत्री महोदय ने विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग तथा लो0नि0वि0 सम्बन्धी शिकायतों को सुनकर उन्हें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को कड़ाई से निर्देश दिए।

इस अवसर पर मा0 विधायकगण डा0 जी0एस0 धर्मेंश, श्री पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, श्री भगवान सिंह कुशवाहा, श्री छोटेलाल वर्मा, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 मंजू भदौरिया, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री गिर्राज सिंह कुशवाहा, भाजपा महानगर अध्यक्ष, श्री भानू महाजन, मंडलायुक्त श्री अमित गुप्ता, जिलाधिकारी महोदय श्री नवनीत सिंह चहल, पुलिस आयुक्त डा0 प्रीतिन्दर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री ए0 मनिकन्डन, नगर आयुक्त श्री निखिल टीकाराम फुंडे एवं ए0डी0ए0 उपाध्यक्ष, चर्चित गौड़ सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar. News 33 किलो गाँजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार 
Next: जिला महिला चिकित्सालय व सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र, देवरी रोड, आगरा में कन्या जन्मोत्सव समारोह का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.