पश्चिम चंपारण में 362 भूमिहीन परिवारों को मिला भूमि स्वामित्व का अधिकार

West Champaran Land Allotment
Share News

बेतिया, पश्चिम चंपारण।

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पश्चिम चंपारण जिले के 362 वासविहीन परिवारों को आशियाने का अधिकार मिला। बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री सह प्रभारी मंत्री पश्चिम चंपारण मंगल पांडेय ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत लाभुक परिवारों को भूमि आवंटन के पर्चे वितरित किए।

West Champaran Land Allotment

आयोजित समारोह में जिले के विभिन्न अंचलों से आए लाभुकों को भूमि स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज प्रदान किए गए।

इस योजना के तहत मझौलिया अंचल के 20, नौतन के 5, बैरिया के 10, चनपटिया के 53, योगापट्टी के 44, नरकटियागंज के 31, लौरिया के 25, गौनाहा के 32, मैनाटांड़ के 4, सिकटा के 11, बगहा-1 के 3, बगहा-2 के 7, रामनगर के 63, मधुबनी के 12, भितहां के 30, पिपरासी के 5 तथा ठकराहां अंचल के 7 वासविहीन परिवारों को भूमि आवंटन का पर्चा प्रदान किया गया।

West Champaran Land Allotment

लाभुकों ने इस अवसर को अपने जीवन का ऐतिहासिक दिन बताते हुए सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भूमि मिलने से अब उन्हें स्थायी आवास का सपना साकार करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि कोई भी गरीब और वंचित परिवार बिना छत के न रहे। अभियान बसेरा-2 सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से जरूरतमंदों को स्थायी आवास हेतु भूमि उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार गरीबों, दलितों, महादलितों एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर योजनाएं चला रही है, ताकि प्रत्येक परिवार सम्मानपूर्वक जीवन जी सके।

इस अवसर पर चंपारण क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक हर किशोर राय, जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन, उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, बेतिया नगर निगम की नगर आयुक्त सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा सहित जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अंचल अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभुक परिवार उपस्थित रहे।

Trending News