संवाददाता रिषीपाल सिंह
जसवंतनगर / इटावा – चौधरी सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी, जसवंतनगर (ऑटोनॉमस कॉलेज) के प्राध्यापक श्री रंजीत सिंह चौहान ने तीन माह का कठिन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर एनसीसी में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) के रूप में लेफ्टिनेंट पद प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिसर में हर्ष का वातावरण व्याप्त है।
श्री चौहान ने दिनांक 3 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के नागपुर स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग सेंटर (ओटीए), कामटी में प्रशिक्षण हेतु प्रस्थान किया था, जहाँ 4 अप्रैल 2026 को उनका प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर द्वारा उन्हें स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।
अब लेफ्टिनेंट रंजीत सिंह चौहान महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे एवं उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस उपलब्धि पर चौधरी सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डॉ. बृजेश चंद्र यादव ने श्री चौहान को शुभकामनाएं दीं। वहीं, प्रबंध निदेशक श्री अनुज मोंटी यादव द्वारा उन्हें माला, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा इस उपलब्धि को महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया गया।
संस्थान के निदेशक डॉ. संदीप पाण्डेय एवं मैनेजिंग कमेटी के सदस्य श्री अशांक यादव ने भी लेफ्टिनेंट रंजीत सिंह चौहान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जिम्मेदारीपूर्वक दायित्व निर्वहन हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र यादव, शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष श्री नितिन आनंद, कृषि संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. यादुवेंद्र यादव, परीक्षा नियंत्रक श्री धर्मेंद्र कुमार, उप परीक्षा नियंत्रक श्री सुशील यादव, रिषीपाल सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर बी.एड. सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने लेफ्टिनेंट रंजीत सिंह चौहान को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।