संवाददाता – रिषीपाल सिंह
इटावा। रामनवमी के पावन अवसर पर जनपद के कस्बा बसरेहर में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर भक्तों द्वारा कन्याओं एवं राहगीरों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे में पूड़ी-सब्जी का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन अयोध्या में भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, जिसे देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. गौतम ढाली एवं प्रेम कृष्णा बेकरी का विशेष योगदान रहा। उनके सहयोग से भंडारे की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की गई। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के अन्य श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेवा भाव से आयोजन को सफल बनाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। कन्याओं को भोजन कराना और जरूरतमंदों की सेवा करना भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है।
रामनवमी के इस पावन अवसर पर आयोजित यह भंडारा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण और सद्भाव का संदेश भी देता नजर आया।