Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : फतेहपुर सीकरी से बाह तक विकास को रफ्तार: सीएम योगी की बैठक में सांसद राजकुमार चाहर ने रखीं बड़ी मांगें

जनवाद टाइम्स 29 June 2026
IMG-20260629-WA0033
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में रविवार को आगरा मंडलायुक्त सभागार में आयोजित लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने अपने संसदीय क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।

सांसद चाहर ने क्षेत्र में सड़क, पुल और बाईपास निर्माण को प्राथमिकता देने की मांग करते हुए कहा कि इससे जनता को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

IMG 20260629 WA0026

उन्होंने फतेहपुर सीकरी और अछनेरा नगर के लिए बाईपास निर्माण का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि इससे शहर के भीतर यातायात का दबाव कम होगा।

बैठक में जैंगारा-बसैया क्षेत्र की बोवला खारी नदी पर पुल निर्माण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। सांसद ने हाल ही में नदी में डूबकर तीन युवकों की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि यहां पुल निर्माण बेहद जरूरी है।

इसके अलावा बाह विधानसभा क्षेत्र में नव निर्मित बटेश्वर रेलवे स्टेशन तक सड़क संपर्क मजबूत करने की मांग रखी गई। उन्होंने कहा कि स्टेशन बनने के बावजूद सड़क सुविधा के अभाव में लोगों को परेशानी हो रही है।

IMG 20260629 WA0029

युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए उगनपुरा में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम तक सड़क निर्माण की मांग भी की गई, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

सांसद चाहर ने यह भी कहा कि बाह क्षेत्र के कई गांव अब भी सड़क संपर्क से वंचित हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाना चाहिए।

इसके साथ ही आगरा ग्रामीण क्षेत्र के मेहरा-नाहरगंज पुल और ग्वालियर रोड पर नाले के निर्माण का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया।

IMG 20260629 WA0033

बैठक में फतेहाबाद और खेरागढ़ क्षेत्रों के विकास प्रस्तावों का भी समर्थन किया गया। सांसद ने सभी मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए क्षेत्र के समग्र विकास पर जोर दिया।

Post navigation

Previous: Agra News :आगरा कैंट स्टेशन पर शुरू हुई बैटरी कार सेवा, बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेगी बड़ी राहत
Next: Agra न्यूज़ :आगरा दौरे पर CM योगी का बड़ा निर्देश: खराब क्वालिटी पर FIR, विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260629-WA0030
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा दौरे पर CM योगी का बड़ा निर्देश: खराब क्वालिटी पर FIR, विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं

जनवाद टाइम्स 29 June 2026
IMG-20260629-WA0033
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : फतेहपुर सीकरी से बाह तक विकास को रफ्तार: सीएम योगी की बैठक में सांसद राजकुमार चाहर ने रखीं बड़ी मांगें

जनवाद टाइम्स 29 June 2026
IMG-20260629-WA0051
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा कैंट स्टेशन पर शुरू हुई बैटरी कार सेवा, बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेगी बड़ी राहत

जनवाद टाइम्स 29 June 2026
IMG-20260629-WA0050
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :सड़क पर बस खड़ी की तो होगी सीज: डीएम मनीष बंसल का सख्त अल्टीमेटम, जाम पर जीरो टॉलरेंस

जनवाद टाइम्स 29 June 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा दौरे पर CM योगी का बड़ा निर्देश: खराब क्वालिटी पर FIR, विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं
  • Agra News : फतेहपुर सीकरी से बाह तक विकास को रफ्तार: सीएम योगी की बैठक में सांसद राजकुमार चाहर ने रखीं बड़ी मांगें
  • Agra News :आगरा कैंट स्टेशन पर शुरू हुई बैटरी कार सेवा, बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेगी बड़ी राहत
  • Agra News :सड़क पर बस खड़ी की तो होगी सीज: डीएम मनीष बंसल का सख्त अल्टीमेटम, जाम पर जीरो टॉलरेंस
  • Bihar News: कबीर मठ आश्रम राजापाकर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया सद्गुरु संत कबीर प्राकट्य दिवस
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.