Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: प्रखंड क्षेत्र में गैस की किल्लत धीरे-धीरे खत्म संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

राजापाकर (वैशाली) में एलपीजी गैस की कमी अब खत्म हो गई है। गौतम एचपी गैस एजेंसी द्वारा नियमित आपूर्ति शुरू, उपभोक्ताओं को मिली राहत।
जनवाद टाइम्स 18 March 2026

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
राजापाकर में गैस की किल्लत खत्म, नियमित आपूर्ति शुरू

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
स्थान: राजापाकर – वैशाली

राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में एलपीजी गैस की किल्लत अब धीरे-धीरे समाप्त होती नजर आ रही है। बुधवार को भगवानपुर स्थित गौतम एचपी गैस एजेंसी की गाड़ी के माध्यम से राजापाकर बाजार में बुकिंग कराए गए उपभोक्ताओं के बीच गैस सिलेंडर का वितरण किया गया।

राजापाकर में गैस की किल्लत खत्म, नियमित आपूर्ति शुरू

एजेंसी के कर्मी अवधेश कुमार और कुंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अब गैस की पर्याप्त उपलब्धता हो गई है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर की कीमत ₹1001 के साथ ₹19 भाड़ा लेकर कुल ₹1020 में उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका-ईरान-इजरायल के बीच तनाव के कारण करीब 15 दिनों तक गैस की कमी बनी रही। इस दौरान एजेंसी पर लंबी कतारें लगी रहती थीं और कुछ उपभोक्ताओं को ब्लैक में गैस खरीदने की मजबूरी भी हो गई थी। हालांकि, सरकार के प्रयासों से अब स्थिति सामान्य हो गई है और गैस आपूर्ति पहले की तरह सुचारू हो गई है।

एजेंसी कर्मियों ने यह भी बताया कि वर्तमान में गैस बुकिंग 25 दिनों के अंतराल पर की जा रही है। जिन उपभोक्ताओं के 25 दिन पूरे हो चुके हैं, वे ऑनलाइन बुकिंग कर OTP के माध्यम से गैस प्राप्त कर सकते हैं। फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन और शहरी क्षेत्रों में 25 दिन की समय सीमा पूरी तरह लागू नहीं हुई है, जिसे 1 अप्रैल से लागू किए जाने की संभावना है।

वहीं, स्थानीय उपभोक्ताओं—राधिका देवी, पूजा देवी, प्रमोद वर्मा, नीलम देवी, पारस भगत, रुक्मिणी देवी और रणजीत दास—ने बताया कि वे सभी गौतम एचपी गैस एजेंसी, भगवानपुर से जुड़े हैं और हर बुधवार को गैस की गाड़ी आकर नियमित आपूर्ति करती है। अब गैस को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: इटावा में वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन, हजारों युवाओं को मिले रोजगार के अवसर
Next: श्मशान की बजाय बिजली दफ्तर पहुंची अर्थी, 1.60 लाख के बिल ने ली जान

 

राशिफल

You may have missed

हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 हिन्दू नववर्ष समारोह में अधिवक्ता भारत माता और स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि देते हुए
  • Breaking News
  • Bihar
  • Hajipur

Bihar News: हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
20260319_185456
  • Education
  • Bihar
  • Vaishali

कालिदास का ‘अभिज्ञानशाकुंतलम्’ – अमर प्रेम कहानी और वैवाहिक जीवन का आदर्श

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में मृत पाई गई बाघिन के पास जांच करते वनकर्मी
  • National
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघिन का शव मिलने से हड़कंप

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
बेतिया में भोजपुरी लोक चित्रकला कार्यशाला में भाग लेते युवा कलाकार
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: भोजपुरी लोक चित्रकला को मिलेगा नया मंच, बेतिया में 3 दिवसीय कार्यशाला

जनवाद टाइम्स 19 March 2026

Latest News

  • Bihar News: हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया
  • कालिदास का ‘अभिज्ञानशाकुंतलम्’ – अमर प्रेम कहानी और वैवाहिक जीवन का आदर्श
  • Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघिन का शव मिलने से हड़कंप
  • Bihar News: भोजपुरी लोक चित्रकला को मिलेगा नया मंच, बेतिया में 3 दिवसीय कार्यशाला
  • Bihar News: पेंशन जारी रखने के लिए 31 मार्च तक कराएं जीवन प्रमाणन
  • इटावा में चैत्र नव वर्ष का जश्न, व्यापार मंडल ने मिठाई बांटकर दी बधाई
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d