Bihar News : राजापाकर बाजार में गणपति पूजन उत्सव का भव्य आयोजन, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

IMG-20260916-WA0016
Share News

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

राजापाकर/वैशाली।

प्रखंड मुख्यालय स्थित राजापाकर बाजार में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति पूजन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गणपति बप्पा युवा शक्ति ग्रुप के द्वारा किया गया। इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

IMG 20260916 WA0016

पूजा-अर्चना के दौरान पूरा क्षेत्र ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। पंडित मनीष तिवारी ने विधिवत पूजा-पाठ कराया, जिसके बाद गणपति प्रतिमा का पट खोला गया। पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और पूरा पूजा पंडाल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

पहली बार आयोजित हुआ गणपति पूजन उत्सव

आयोजकों के अनुसार, गणपति बप्पा युवा शक्ति ग्रुप द्वारा प्रखंड मुख्यालय में गणेश चतुर्थी के अवसर पर पहली बार गणपति पूजन उत्सव का आयोजन किया गया है। आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहयोग प्रदान किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मान

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों का आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा अंगवस्त्र देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे और गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था की गई। पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

ये लोग रहे आयोजन में शामिल

कार्यक्रम के आयोजन में प्रिंस सिन्हा, ठाकुर गणेश कुमार, राजा कुमार गुप्ता, गणेश कुमार सोनी, सोनू कुमार गुप्ता, अंकित कुमार ठाकुर, अभिषेक कुमार, सूरज कुमार, मनीष तिवारी, सुरेश कुमार प्रसाद, आशा सिन्हा सहित अनेक लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम से राजापाकर बाजार में उत्सव और भक्ति का माहौल बना रहा।

Trending News