Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी का मामला, बिना मीटर एलटी लाइन से कनेक्शन FIR दर्ज

राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, FIR दर्ज
जनवाद टाइम्स 25 March 2026

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
20260325_190425

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
स्थान: राजापाकर, वैशाली

राजापाकर । वैशाली जिले के राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कनीय विद्युत अभियंता मनीष कुमार, विद्युत आपूर्ति परशाखा बसंतपुर द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

दर्ज आवेदन के अनुसार, छापामार दल जब जाफर पट्टी गांव निवासी सुजीत कुमार (पिता: रामानंद सिंह) के घर पहुंचा, तो वहां न तो कोई बिजली मीटर पाया गया और न ही किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत किया गया।

जांच में यह पाया गया कि आरोपी द्वारा सीधे एलटी लाइन से तार जोड़कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। इस कारण नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को ₹89,148 की आर्थिक क्षति हुई है, जबकि आरोपी को समान राशि का लाभ हुआ।

मौके पर छापामार दल ने आवश्यक उपकरणों को जब्त कर जप्ती सूची तैयार की। प्राथमिकी दर्ज होने तक आरोपी द्वारा बिजली कनेक्शन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
इस मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह प्राथमिकी मंगलवार को राजापाकर थाने में दर्ज की गई।

छापामार दल में सहायक विद्युत अभियंता विवेक कुमार, कनीय विद्युत अभियंता मनीष कुमार, मानव बल सुबोध कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News: राजापाकर में 50 साल पुराना पीपल का पेड़ गिरने से झोपड़ी और बिजली खंभा क्षतिग्रस्त
Next: Ambedkar Nagar: त्रिभुवन दत्त का सघन जनसंपर्क और श्रद्धांजलि कार्यक्रम

 

राशिफल

News Archive

त्रिभुवन दत्त शोक संवेदना व्यक्त करते हुए
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

Ambedkar Nagar: त्रिभुवन दत्त का सघन जनसंपर्क और श्रद्धांजलि कार्यक्रम

जनवाद टाइम्स 25 March 2026
20260325_190425
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी का मामला, बिना मीटर एलटी लाइन से कनेक्शन FIR दर्ज

जनवाद टाइम्स 25 March 2026
राजापाकर काली स्थान में गिरा 50 साल पुराना पीपल का पेड़
  • Latest News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में 50 साल पुराना पीपल का पेड़ गिरने से झोपड़ी और बिजली खंभा क्षतिग्रस्त

जनवाद टाइम्स 25 March 2026
IMG-20260325-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर दुग्ध उत्पादक समिति में 2 साल का बोनस वितरण से 157 किसानों को मिला लाभ

जनवाद टाइम्स 25 March 2026

Latest News

  • Ambedkar Nagar: त्रिभुवन दत्त का सघन जनसंपर्क और श्रद्धांजलि कार्यक्रम
  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी का मामला, बिना मीटर एलटी लाइन से कनेक्शन FIR दर्ज
  • Bihar News: राजापाकर में 50 साल पुराना पीपल का पेड़ गिरने से झोपड़ी और बिजली खंभा क्षतिग्रस्त
  • Bihar News: राजापाकर दुग्ध उत्पादक समिति में 2 साल का बोनस वितरण से 157 किसानों को मिला लाभ
  • Bihar News: अपहृत मोहम्मद फैजान की बरामदगी को लेकर अल्पसंख्यक आयोग सख्त
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d