पंचायत भवन में विशेष कैंप, सैकड़ों लाभुकों का पंजीकरण, जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचे लोग

पंचायत भवन में विशेष कैंप, सैकड़ों लाभुकों का पंजीकरण, जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचे लोग
Share News

राजापाकर/वैशाली। राजापाकर दक्षिणी पंचायत के पंचायत भवन परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना के चयनित लाभुकों के लिए जॉब कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिला लाभुकों की उपस्थिति रही और दिनभर पंजीकरण कार्य चलता रहा।

पंचायत भवन में विशेष कैंप, सैकड़ों लाभुकों का पंजीकरण, जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचे लोग

शिविर के बारे में जानकारी देते हुए आवास सहायक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि Pradhan Mantri Awas Yojana के चयनित लाभार्थियों के लिए Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act (मनरेगा) के तहत जॉब कार्ड बनवाना अनिवार्य है। जॉब कार्ड नहीं होने पर मकान निर्माण के बाद मिलने वाली मजदूरी राशि से लाभुक वंचित हो सकते हैं।

पंचायत भवन में विशेष कैंप, सैकड़ों लाभुकों का पंजीकरण, जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचे लोग

शिविर में जॉब कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक और एक फोटो जमा कराया गया। इस दौरान लोगों को योजना की प्रक्रिया और लाभ के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

पंचायत भवन में विशेष कैंप, सैकड़ों लाभुकों का पंजीकरण, जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचे लोग

कार्यक्रम में आवास सहायक धर्मेंद्र कुमार, मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर रवि कुमार, डीएफडी नीतीश कुमार, पीआरएस सुनील कुमार, मुखिया प्रमिला देवी, उप मुखिया कुमारी संजू रानी तथा प्रमुख प्रतिनिधि नथुनी प्रसाद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कर्मी उपस्थित रहे।

प्रमुख प्रतिनिधि नथुनी प्रसाद सिंह ने बताया कि शिविर के बाद भी जो लाभुक छूट जाएंगे, उनके घर-घर जाकर मनरेगा कर्मी एवं आवास सहायक जॉब कार्ड बनाने का कार्य करेंगे। पंचायत में कुल 1608 प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक चिन्हित हैं।

Trending News