राजापाकर में पेयजल अनुरक्षकों के मानदेय भुगतान को लेकर प्रशासन सख्त, पंचायतवार बैठक शुरू

राजापाकर में पेयजल अनुरक्षकों के मानदेय भुगतान को लेकर प्रशासन सख्त, पंचायतवार बैठक शुरू
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
स्थान : राजापाकर / वैशाली

प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुधी रंजन कुमार की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। बैठक में बताया गया कि ग्राम पंचायतों द्वारा सभी पेयजल वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के खातों में अनुरक्षकों का मानदेय भेज दिया गया है।

राजापाकर में पेयजल अनुरक्षकों के मानदेय भुगतान को लेकर प्रशासन सख्त, पंचायतवार बैठक शुरू

इसके बावजूद प्राप्त हो रही शिकायतों एवं परिवादों से यह स्पष्ट हो रहा है कि कई वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समितियों द्वारा संबंधित पेयजल अनुरक्षकों को अब तक भुगतान नहीं किया गया है।

राजापाकर में पेयजल अनुरक्षकों के मानदेय भुगतान को लेकर प्रशासन सख्त, पंचायतवार बैठक शुरू

इस समस्या के समाधान को लेकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक पंचायतवार बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें संबंधित पंचायत के वार्ड सदस्यों एवं पेयजल अनुरक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

सोमवार को आयोजित बैठक में राजापाकर उत्तरी एवं भलुई पंचायत के सभी अनुरक्षक एवं वार्ड सदस्य उपस्थित हुए, जहाँ उनकी विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।
बैठक के दौरान सभी वार्ड सदस्यों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जिनके खातों में मानदेय की राशि प्राप्त हो चुकी है, वे शीघ्र ही संबंधित पेयजल अनुरक्षक को भुगतान सुनिश्चित करें। ऐसा नहीं करने पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है।

अन्य पंचायतों के लिए बैठक की तिथियाँ निर्धारित की गई हैं—
9 जनवरी: बखरी बड़ाई एवं बैकुंठपुर पंचायत
12 जनवरी: राजापाकर दक्षिणी एवं नरायणपुर बुजुर्ग पंचायत
16 जनवरी: बिलंदपुर एवं मीरपुर पतार पंचायत
19 जनवरी: बाकरपुर एवं जाफरपट्टी पंचायत
22 जनवरी: रामपुर रत्नाकर एवं बेरई पंचायत
28 जनवरी: गौसपुर एवं अन्य अनुपस्थित पंचायतों के लिए

निर्धारित तिथियों पर संबंधित पंचायतों के वार्ड सदस्यों एवं पेयजल अनुरक्षकों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा सके।

Trending News