मेरठ न्यूज: राष्ट्रीय गौ सेवा संघ द्वारा पुलाव का वितरण किया गया।

संवाददाता: रेनू
मेरठ जिले में आज 4 जुलाई को राष्ट्रीय गौ सेवा संघ मेरठ टीम द्वारा कमिशनरी चौराहे पर 11:00 बजे पुलाव विवरण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
जिलाध्यक्ष मेरठ तन्या वर्मा और संगठन मंत्री मेरठ उदित चौधरी ने बताया। कि गौ सेवा के साथ साथ लॉक डाउन को देखते हुए हम लोगों की सेवा भी अलग अलग तरीके से कर रहे हैं। ताकि हमारे क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति खाने के बिना भूखा ना रहे। समय समय पर पूरी टीम गौ माता की सेवा के साथ साथ गरीब लोग जिनके पास खाने को खाना नही है। रहने को घर नही है। हमारी पूरी टीम इन सब की मदद करने के लिए हर रोज प्रयास कर रही है। जिस की प्रेणा हमे हमारे प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग जी, शिव सिंह जी, आदित्य जी, अनूज गौड़ जी व मंडल अध्यक्ष सचिन जी, मेरठ मंडल क्षेत्रीय सचिव और सह सचिव रेनू जी से मिली। उपस्थित सदस्य कार्तिका जौहरी, वंश, सूरज, ममता , कार्तिकेय, चितरंश, शानू, अभिषेक, अमित, हिमांशु, सत्य पाल जी आदि। प्रभू की इच्छा से कार्य सफल रहा।
जय गौ माता