Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Politics
  • Education
  • Jobs
  • Business
  • Crime
  • Sports
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj UP : प्रमुख सचिव ने मेला क्षेत्र का किया भ्रमण और लिया तैयारियों का जायजा और दिए आवश्यक दिशा निर्देश
  • Breaking News

Prayagraj UP : प्रमुख सचिव ने मेला क्षेत्र का किया भ्रमण और लिया तैयारियों का जायजा और दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जनवाद टाइम्स 28 December 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Principal Secretary visited the fair area and took stock of preparations and gave necessary guidelines

रामजी विश्वकर्मा प्रयागराज । अपर मुख्य सचिव ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों एवं मेला कार्यालय में बैठक कर माघ मेला में कोविड-19 के प्रोटोकाॅल के अनुपालन हेतु की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

Principal Secretary visited the fair area and took stock of preparations and gave necessary guidelines

28 दिसम्बर, 2020 प्रयागराज अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग श्री अमित मोहन प्रसाद सोमवार को मेला क्षेत्र का भ्रमण कर मेला की तैयारियों एवं मेला कार्यालय के आईसीसीसी सभागार में बैठक कर माघ मेला में कोविड-19 के प्रोटोकाॅल के अनुपालन हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

Principal Secretary visited the fair area and took stock of preparations and gave necessary guidelines

मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 प्रभाकर राय ने मेले में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोविड-19 के प्रोटोकाॅल के अनुपालन तथा सामान्य स्वास्थ्य व्यवस्था हेतु की जा रही तैयारियों के बारे में बताया कि मेले में 20 बेड़ के दो अस्पताल बनाये जायेंगे, जहां पर डाॅक्टरों की 24 घण्टे उपलब्धता सुनिश्चित रहेगी।

Principal Secretary visited the fair area and took stock of preparations and gave necessary guidelines

उन्होंने ये भी बताया कि मेले में 40 एम्बुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है, जिसमें से कुछ एम्बुलेंस कोविड-19 हेतु विशेष रूप से सुनिश्चित रहेगी। उन्होंने बताया कि कोविड के सम्बंध में स्वरूपरानी डफरीन तथा एसआरएन में अलग से बेड़ों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जिससे कि मेला क्षेत्र में कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों को निर्धारित अस्पतालों में भर्ती कराया जा सके। मुख्य चिकित्साधिकारी ने यह भी बताया कि मेला क्षेत्र में 16 प्रवेश प्वाइंट बनाये जाने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने ये भी बताया कि प्रवेश प्वाइंटों पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था किये जाने के सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है, जिससे कि मेला क्षेत्र में आने वाले लोगो की जांच की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि सेनेटाइजेशन कराये जाने हेतु भी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की जा रही है।

जिलाधिकारी श्री भानु चन्द्र गोस्वामी ने अपर मुख्य सचिव को अवगत कराते हुए बताया कि मेला क्षेत्र में कोविड-19 के प्रोटोकाॅल का अनुपालन कराने हेतु व्यापक बंदोबस्त किये जा रहे है। उन्होंने ये भी बताया कि संस्थाओं से सम्पर्क कर कल्पवास में आने वाले लोगो की सूची तैयार कर तथा उसको पोर्टल पर अपलोड़ कराये जाने की भी व्यवस्था के बारे में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने ये भी बताया कि संस्थाओं से कल्पवासियों से सम्बंधित प्राप्त सूची को सम्बंधित जिलों में भी भेजे जाने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे कि वहां पर सम्बंधित जिलों के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ऐसे लोगो के टेस्ट की व्यवस्था वहां पर ही सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि मेला क्षेत्र में टेस्टिंग के लिए मोबाइल वैन की व्यवस्था की जा रही है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मेला क्षेत्र में कोविड-19 के प्रोटोकाॅल का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से सुनिश्चित कर ली जाये।

अपर मुख्य सचिव कोविड-19 के वैक्सीनेशन की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वैक्सीनेशन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाये, जिससे कि वैक्सीनेशन के समय किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को ब्लाक स्तर पर टीमों का गठन कर एवं वैक्सीनेशन करने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का अच्छे से प्रशिक्षित किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि वैक्सीन के आने पर स्टोरेज स्थल, ट्रांसपोर्टरेशन एवं जहां पर वैक्सीनेशन होगा, वहां पर सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर ली जाये। साथ ही साथ सुरक्षा की व्यवस्था भी सुनिश्चित रहे।

सामान्य दिनों के जनपद में कोविड-19 के प्रसार को रोकने हेतु की जा रही कार्यवाही की समीक्षा करते हुए अपर मुख्य सचिव नेे सर्विलांश टीम और कांटैक्ट टेªसिंग पर विशेष ध्यान दिये जाने के लिए कहा है।

होेम आइशोलेशन की समीक्षा करते हुए अपर मुख्य सचिव ने कहा कि होम आइशोलेशन में रहने वाले लोगो से मानक के अनुरूप निर्धारित समय पर उनसे मोबाइल पर वार्ता करने एवं समय से होम आइशोलेशन वाले मरीजों के पास दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के लिए कहा है।

जिलाधिकारी श्री भानु चन्द्र गोस्वामी ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने एवं जांच तथा होम आइशोलेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जनपद में कोविड-19 के प्रसार को रोकने एवं जांच की कार्यवाही नियमित रूप से करायी जा रही है।

टेस्टिंग सेंटरों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित है, जहां पर नियमित रूप से कोविड-19 का परीक्षण किया जा रहा है। इस अवसर पर एडी हेल्थ, मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभारी मेलाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्साधिकारियों के साथ-साथ अन्य सम्बंधित लोग उपस्थित थे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: UP NEWS : दलित बेटियों के साथ बढ़ते दुष्कर्म व हत्या के खिलाफ ज्ञापन अखिल भारतीय बहुजन महासभा ने आवाज उठाई
Next: Bihar News :प्रमोद सहनी ने पशुपालन मंत्री से मिलकर की नियोजित शिक्षकों के लिए समान वेतन की मांग

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d