Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Praygraj News कुलपति ने तीन केन्द्रों पर शनिवार की द्वितीय पाली की परीक्षाएं निरस्त की

जनवाद टाइम्स 15 June 2025
Praygraj News The Vice Chancellor canceled Saturday's second shift exams at three centers
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के उड़ाका दल ने शनिवार को पूर्वांचल के कई परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उड़ाका दल ने देवरिया एवं संतकबीरनगर में परीक्षा केन्द्रों पर भारी अव्यवस्था देखी एवं शासनादेश और परीक्षा संबंधी नियमों के उल्लंघन की सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को दी।

Praygraj News The Vice Chancellor canceled Saturday's second shift exams at three centers

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने बताया कि उड़ाका दल की रिपोर्ट के आधार पर तीन परीक्षा केन्द्रों सिद्धेश्वर शीतलदेव नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भटनी, देवरिया, बहादुर यादव मेमोरियल महाविद्यालय, भटनी, देवरिया तथा विन्दा पाल उग्रसेन पाल महाविद्यालय, सिक्टहां, संतकबीरनगर पर 14 जून 2025 को द्वितीय पाली की सभी परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं। इन परीक्षाओं की नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। प्रोफेसर सत्यकाम ने बताया कि परीक्षाओं की शुचिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को चेतावनी दी कि यदि परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह की विसंगति पायी गई तो परीक्षा केंद्र अमान्य घोषित कर दिया जाएगा।

Praygraj News The Vice Chancellor canceled Saturday's second shift exams at three centers

परीक्षा नियंत्रक कर्नल विनय कुमार ने बताया कि कुलपति के निर्देश पर पूरे प्रदेश में पर्यवेक्षकों एवं उड़ाका दल के औचक निरीक्षण से नकलचियों के हौसले पस्त हैं।

Post navigation

Previous: Bihar News-बाढ़ पूर्व तैयारी के मद्देनजर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल एवं प्रशासन की ओर से तैयारियों का लगातार समीक्षा की जा रही हैं
Next: Praygraj News: अभिलेख एवं पाण्डुलिपि अभिरूचि विषयक छह दिवसीय कार्यशाला कार्यकम का समापन

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026
IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026

Latest News

  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.