Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Praygraj News : अभिलेख/ पांडुलिपि अभिरुचि विषयक छह दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2025
Praygraj News : Six-day workshop on archive/manuscript interest organized
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

दिनांक 12 जून, 2025 को ‘अभिलेख/पाण्डुलिपि अभिरूचि विषयक छह दिवसीय कार्यशाला‘ कार्यकम आयोजन के चौथे दिन क्षेत्रीय अभिलेखागार(संस्कृति विभाग), प्रयागराज द्वारा केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय परिसर मेडिकल चौराहा में कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित की गई।

IMG 20250613 WA0004मुख्य वक्ता डॉ0 जमील अहमद सहायक प्राध्यापक ईश्वर शरण डिग्री कालेज, प्रयागराज ने अपने सम्बोधन में बताया कि प्राचीन भारत में लेखन कला की प्राचीनता को विस्तार से समझाते हुए हड़प्पा काल से लेकर पूर्व मध्यकाल तक के विभिन्न भाषाओं और लिपियों में लिपिबद्ध अभिलेखों के विषय में प्रतिभागियों को विस्तार से बतलाया। उन्होंने कहा कि अभिलेख प्राचीन काल की स्थायी और प्रमाणिक लिखित सामग्री होती है। अभिलेख केवल पत्थर पर उत्कीर्ण दृश्य नहीं बल्कि ये अतीत की आवाज तथा सजीव चित्रण होते है। डा0 तबस्सुम निगार प्रवक्ता इतिहास विभाग हमीदिया गर्ल्स डिग्री कालेज प्रयागराज ने बतलाया कि वर्तमान समय में अभिलेखों के माध्यम से ऐतिहासिक शोध कार्य की प्रासंगिकता की जाती है। मध्यकालीन पाण्डुलिपियां, फरमान एवं अन्य प्राथमिक स्त्रोतों का उपयोग करते हुए अनेक सावधानियां जैसे मूल दस्तावेज और जाली दस्तावेज की पहचान कैसे की जाए इस पर उन्होंने चर्चा की। डा0 हरेन्द्र सिंह प्रवक्ता इलाहाबाद डिग्री कालेज प्रयागराज ने अभिलेखागार से रोजगार परक संभावनाओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने अभिलेखों/पाण्डुलिपियों के अध्ययन संरक्षण और संवर्धन से सम्बन्धित रोजगार परक शिक्षा के दृष्टिगत अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यशाला में लगभग 60 से अधिक विभिन्न विश्व विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संचालन श्री शैलेन्द्र यादव प्राविधिक सहायक(परिरक्षण) उ0प्र0 राजकीय अभिलेखागार, लखनऊ द्वारा किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत और आभार श्री राकेश कुमार वर्मा प्राविधिक सहायक(इतिहास) द्वारा किया गया।

Praygraj News : Six-day workshop on archive/manuscript interest organized
इस अवसर पर श्री राम आसरे सरोज पुस्तकालयाध्यक्ष केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय, डॉ शाकिरा तलत, प्राविधिक सहायक,रूसी श्रीवास्तव ज्येष्ठ प्राविधिक सहायक सहित विभिन्न विश्व विद्यालयों के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Post navigation

Previous: Praygraj News:वर्ष 2022, 2023 एवं 2024 के लिए अकादमी पुरस्कार हेतु इच्छुक विशिष्ट कलाकार 15 जून तक करें आवेदन
Next: Prayagraj News: हीटवेव से बचाव हेतु जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.