Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Praygraj News:अभिलेख और अभिलेखागार ही शोध की प्रामाणिकता को करते है सिद्ध

जनवाद टाइम्स 14 June 2025
Praygraj News:अभिलेख और अभिलेखागार ही शोध की प्रामाणिकता को करते है सिद्ध
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

दिनांक 13 जून, 2025 को ‘अभिलेख/पाण्डुलिपि अभिरूचि विषयक छह दिवसीय कार्यशाला‘ कार्यकम आयोजन के पांचवे दिन क्षेत्रीय अभिलेखागार(संस्कृति विभाग), प्रयागराज द्वारा केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय परिसर मेडिकल चौराहा में कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित की गई।Praygraj News:अभिलेख और अभिलेखागार ही शोध की प्रामाणिकता को करते है सिद्ध

मुख्य वक्ता डॉ0 रेफाक अहमद सहायक प्राध्यापक ईश्वर शरण डिग्री कालेज, प्रयागराज ने अपने सम्बोधन में बताया कि अभिलेख और अभिलेखागार ही शोध की प्रामाणिकता को सिद्ध करते है। बिना मूल अभिलेख के शोध कार्य पूर्ण नहीं माना जाता है। शोध छात्रों को अभिलेखागार और पुस्तकालय के मूल दस्तावेजों का गहन अध्ययन और शोध की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया।

डॉ शाकिरा तलत, प्राविधिक सहायक(फारसी) ने फारसी पाण्डुलिपियां/अभिलेखों में शोध का महत्व विषय पर चर्चा की।

श्री शैलेन्द्र यादव प्राविधिक सहायक(परिरक्षण) उ0प्र0 राजकीय अभिलेखागार, लखनऊ द्वारा अभिलेख संरक्षण में अभिलेख मरम्मत की विधियां जैसे फूल पेस्टिंग, टीशू रिपेयर, सिफान रिपेयर इत्यादि के बारे उपस्थित प्रतिभागियों को समझाया।

प्रतिभागियों द्वारा क्षेत्रीय अभिलेखागार का भ्रमण भी किया गया, प्राविधिक सहायक श्री राकेश कुमार वर्मा ने समस्त प्रतिभागियों को अभिलेखों का वर्गीकरण तथा सूचीकरण की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की l

कार्यशाला में लगभग 70 से अधिक विभिन्न विश्व विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का संचालन श्री हरिश्चन्द्र दुबे प्राविधिक सहायक(संस्कृत) द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत और आभार श्री राकेश कुमार वर्मा प्राविधिक सहायक(इतिहास) द्वारा किया गया। श्री गुलाम सरवर प्रभारी क्षेत्रीय अभिलेखागार, प्रयागराज द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।Praygraj News:अभिलेख और अभिलेखागार ही शोध की प्रामाणिकता को करते है सिद्ध

इस अवसर पर श्री राम आसरे सरोज पुस्तकालयाध्यक्ष केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय, डॉ शाकिरा तलत, प्राविधिक सहायक, रूसी श्रीवास्तव ज्येष्ठ प्राविधिक सहायक, वेदानन्द विश्वकर्मा, शुभम कुमार सहित विभिन्न विश्व विद्यालयों के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Post navigation

Previous: Prayagraj News:रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों द्वारा 226 अभ्यर्थिंयों का किया गया चयन
Next: Praygraj News:नासिक में होने वाले महाकुंभ के दृष्टिगत महाराष्ट्र सरकार की मुख्य सचिव ने प्रतिनिधि मंडल सहित महाकुंभ 2025 में तैनात प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0021
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0005
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: 13 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण, टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Bihar News: 13 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण, टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर
  • Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.