Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Praygraj News:अम्बेडकरनगर में आयोजित ‘‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’’ कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण

जनवाद टाइम्स 18 June 2025
Praygraj News:अम्बेडकरनगर में आयोजित ‘‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’’ कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी ने सोमवार को जनपद अम्बेडकरनगर में आयोजित कार्यक्रम में ‘‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’’ के अन्तर्गत 11,690 आश्रित परिवारों को रूपये 561.86 करोड़ सहायता राशि का वितरण किया, जिसका सजीव प्रसारण जनपद में सर्किट हाउस सभागार एवं तहसीलों में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।IMG 20250617 WA0090

इस अवसर पर सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में माननीय सांसद फूलपुर श्री प्रवीण पटेल जी मा0 महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, माननीय विधायक शहर पश्चिम श्री सिद्धार्थनाथ सिंह एवं इसी प्रकार का कार्यक्रम तहसीलों में भी आयोजित करते हुए मा0 विधायकगण, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य जनपतिनिधिगणों की उपस्थिति में जनपद प्रयागराज के मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के कुल 168 आश्रित परिवारों के कुल 169 आश्रितों को रूपये 8.24 करोड़ का वितरण किया गया, जिसमें तहसील सदर के 04 आश्रित परिवार, तहसील सोरांव के 24 आश्रित परिवार, तहसील फूलपुर के 37 आश्रित परिवार, करछना तहसील के 14 आश्रित परिवार, तहसील मेजा के 05 आश्रित परिवार, कोरांव तहसील के 26 आश्रित परिवार, तहसील बारा के 20 आश्रित परिवार एवं हण्डिया तहसील के 38 आश्रित परिवार शामिल थे। सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मा0 सांसद फूलपुर श्री प्रवीण पटेल, मा0 महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, मा0 विधायक शहर पश्चिम श्री सिद्धार्थनाथ सिंह के कर-कमलों से 20 आश्रित परिवारों को सहायता राशि का डेमो चेक प्रदान किया।IMG 20250617 WA0093

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मा0 सांसद श्री प्रवीण पटेल ने दुर्घटना में मृत कृषकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि जिन लोगो ने परिवार के किसी सदस्य को किसी दुर्घटना में खोया है यह उस परिवार के लिए बहुत बड़ी विपत्ति होती है। हमारी सरकार लगातार संवेदनशीलता के साथ दुर्घटना से प्रभावित लोगो को ज्यादा से ज्यादा राहत दे सके, इसके लिए कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आज जनपद के 169 आश्रितों को ‘‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’’ के अन्तर्गत 8.24 करोड़ रूपये की सहायता राशि दी गयी है, जिसके लिए हम सभी माननीय मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते है और उनका आभार प्रकट करना चाहते है कि आप हमेशा हर दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों एवं लोगो के साथ खड़े रहते है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार लगातार हर क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के किसानों, गरीबों, युवाओं व सभी वर्ग के लोगो के लिए पारदर्शी ढंग से कार्य करते हुए विकास कर रही है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि दुर्घटना से प्रभावित जो भी आश्रित परिवार है, वे इस योजना से छूटने न पाये तथा उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

‘‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’’ के अन्तर्गत मृत्यु अथवा पूर्ण शारीरिक अक्षमता पर 100 प्रतिशत (रू0 5 लाख), दोनो हाथ, दोनो पैर अथवा दोनो आंखों की क्षति पर 100 प्रतिशत (रू0 5 लाख), एक पैर, एक हाथ अथवा एक आंख की क्षति पर 50 प्रतिशत (2.50 लाख), स्थायी दिव्यांगता 50 प्रतिशत से 100 प्रतिशत के बीच होने पर 50 प्रतिशत (2.50 लाख), स्थायी दिव्यांगता 25 प्रतिशत से 50 प्रतिशत के बीच होने पर 25 प्रतिशत (1.25 लाख) की सहायता राशि का प्रावधान है।

Praygraj News:अम्बेडकरनगर में आयोजित ‘‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’’ कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री कुंवर पंकज, उपजिलाधिकारी सदर श्री अभिषेक सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीण एवं आश्रित परिवारों के लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज- आलापुर विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी ने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से किया जनसंपर्क 
Next: Praygraj News:”One Day CM Yuva Capacity Building Programme” का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.